Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Father's Day 2024 Gift Idea: फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट में दें ये चीजें, रिश्ते होंगे मजबूत

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 03:01 PM (GMT+05:30)

    फादर्स डे लोग अपने पिता को कई प्रकार के गिफ्ट देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फादर्स डे पर पिता को विशेष गिफ्ट को देने से रिश्तों में मजबूती आती है ...और पढ़ें

    Father's Day 2024 Gift Idea: फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट में दें ये चीजें, रिश्ते होंगे मजबूत (Pic Credit-Freepik)
    Father's Day 2024 Gift Idea: फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट में दें ये चीजें, रिश्ते होंगे मजबूत (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. हर साल जून में फादर्स डे मनाया जाता है।
    2. इस दिन पिता को कई तरह के उपहार दिए जाते हैं।
    3. गिफ्ट वास्तु के अनुसार देना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Father's Day 2024 Gift Idea: एक इंसान के जीवन में पिता की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को बेहद उत्साह के साथ फादर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष फादर्स डे 16 जून (Father's Day 2024 Date) को है। इस अवसर पर लोग अपने पिता को खुश करने करने के लिए कई तरह के उपहार देते हैं। इस आर्टिकल में दिए गए उपहार को आप अपने पिता जी को दे सकते हैं। इससे आपके पिता जी के भाग्य में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

    गिफ्ट में दे सकते हैं ये चीजें

    • अगर आप फादर्स डे पर अपने पिता जी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हाथी की मूर्ति दे सकते हैं। हाथी को गणपति बप्पा का ही रूप माना गया है। ऐसे में उपहार में हाथी की मूर्ति देना शुभ माना जाता है। मूर्ति लकड़ी, पीतल या फिर चांदी की होनी चाहिए। साथ ही हाथी का जोड़ा देना भी व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि करता है।
    • फादर्स डे पर सौंदर्य से संबंधित चीजों को गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के उपहार को देने से धन की प्राप्ति होगी।
    • अगर आप फादर्स डे के मौके पर पिता जी को फेंगशुई की चीजें जैसे लाफिंग बुद्धा गिफ्ट में देते हैं, तो पिता जी को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।  
    • इसके अलावा फादर्स डे पर लाल रंग की मूर्ति और कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के उपहार को देने से रिश्तों में मजबूती आएगी।
    • अगर आपके पिता जी को पुस्तकें पढ़ने का शौक है, तो उन्हें फादर्स डे पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें दे सकते हैं। इससे उनके के जीवन में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर जरूर करें यह एक काम, धनलक्ष्मी का होगा आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।