यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Feng Shui For Plants: फेंगशुई के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, परिवार का माहौल रहेगा अच्छा
कई परिवारों में फेंगशुई (Feng Shui Tips) के नियमों का ध्यान रखा जाता है। फेंगशुई यानी चीनी वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ फलदाई माना गया ...और पढ़ें

HighLights
- एक प्राचीन चाइनीज पद्धति है फेंगशुई।
- घर में फेंगशुई टिप्स अपनाने से अच्छा रहता है माहौल।
- फेंगशुई के अनुसार शुभ माने गए हैं कुछ पौधे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Feng Shui For plants: चाइनीज वास्तु शास्त्र को फेंगशुई कहा जाता है। माना जाता है कि घर में फेंगशुई के नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति फेंगशुई के अनुसार, अपने घर में पौधे रखता है, तो उसे जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप भी इन पौधों को घर में रखकर लाभ देख सकते हैं।
बांस का पौधा
फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। बांस के पौधे को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा मानी गई है।
रबर का पौधा
फेंगशुई में रबर के पौधे को भी घर में रखना शुभ माना गया है। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। आप इसे उस स्थान पर रख सकते हैं, जहां आप धन रखते हैं।
मनी प्लांट
चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को भी लाभकारी माना जाता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और धन लाभ के योग्य बनते हैं। फेंगशुई में माना गया है कि मनी प्लांट का पौधा जितना फैलता है, उतना ही धन में भी वृद्धि होती है। मनी प्लांट घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।
लिली प्लांट
लिली प्लांट देखने में जितना खूबसूरत लगता है, यह घर के लिए उतना ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। माना जाता है कि यह पौधा घर के माहौल को अच्छा रखता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Office: ऑफिस में वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, कार्यक्षेत्र बना रहेगा खुशनुमा
जेड प्लांट
जेड प्लांट भी फेंगशुई में शुभ माने गए पौधों में से एक है। इस पौधे को आप घर के साथ-साथ अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ देखने को मिलेगा।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'