यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी से लेकर करियर की हर बाधा होगी दूर
Feng Shui Tips in hindi फेंगशुई एक प्राचीन चाईनीज पद्धति है। माना जाता है कि फेंगशुई के नियमों का पालन किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र की तरह एक प्राचीन चीनी पद्धति है फेंगशुई।
- फेंगशुई का ध्यान रखने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- घर में फेंगशुई टिप्स अपनाने से बना रहता है धन का प्रवाह
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Feng Shui Tips For Home: फेंगशुई एक प्राचीन चीनी प्रथा है, जिसके द्वारा ऊर्जा के प्रवाह को अनुकूलित किया जाता है। इसके द्वारा वस्तुओं को इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है ताकि किसी स्थान में संतुलन बना रहे। चाइना में आज भी परिवार और व्यवसाय में सफलता के लिए फेंगशुई सिद्धांतों का पालन किया जाता है। इसे आज दुनियाभर में अपनाया जा रहा है। ऐसे में आप अपने घर में सुख-समृद्धि के लिए फेंगशुई की इन टिप्स को अपना सकते हैं।
होगा धन आगमन
जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं, फेंगशुई में माना गया है कि बहता हुआ पानी व्यक्ति के लिए धन आगमन के रास्ते खोलता है। ऐसे में आप अपने घर के बाहर या बगीचे में फव्वारा रख सकते हैं। या फिर अपनी सुविधानुसार घर में मछलीदार तालाब भी बना सकते हैं। इसके साथ ही अपने घर में अधिक से अधिक नीले रंग का प्रयोग करें।
बांस का पौधा
फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। माना जाता है कि बांस का पौधा फेंगशुई के पांच प्राकृतिक तत्वों का प्रतिनिधि करता है। यह पौधा अपने साथ सुख-समृद्धि लाता है।
घर में रखें ये चीजें
फेंगशुई मेंढक को लिविंग रूम में दक्षिण पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं आप धन-संपदा के लिए घर में फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
खुलते हैं तरक्की के रास्ते
ज्यादातर विंड चाइम का उपयोग घर में सजावट के लिए किया जाता है। लेकिन फेंगशुई की मानें तो इससे व्यक्ति के करियर में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। ऐसे में अपने घर के दरवाजे पर एक सुंदर-सा विंड चाइम लगा सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'