यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में रख दें ये चीजें और फिर देखें लाभ
चीनी वास्तु शास्त्र को फेंगशुई (Feng Shui Tips) कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में फेंगशुई नियमों का ध्यान रखने से जातक के जीवन में खुशहाली आती ह ...और पढ़ें

HighLights
- चीनी वास्तु शास्त्र को कह जाता है फेंगशुई।
- फेंगशुई टिप्स अपनाने से बढ़ती है सकारात्मकता।
- घर-परिवार में बना रहता है खुशहाली का माहौल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई न केवल घर की साज-सजावट में मदद करता है, बक्ति यह घर में पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है। फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें मानी गई हैं, जिन्हें घर में रखने से जीवन से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि फेंगशुई में कौन-सी चीजें घर में रखना शुभ माना गया है और इन्हें किस स्थान पर रखना चाहिए।
रखें ये पौधे
फेंगशुई में बांस का पौधा या (Bamboo Tree) भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप घर के उस स्थान पर बांस का पौधा जरूर रखें, जहां परिवार के सदस्य एक साथ बैठते हों। इससे घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसी के साथ फेंगशुई के अनुसार आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
.jpg)
बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
विंड चाइम न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ भी मिल सकती है। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी का प्रभाव कम होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु दोष होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, इन उपायों से करें दूर
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
दूर होगी धन की समस्या
फेंगशुई में कछुए को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आप कछुए की मूर्ति घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
खबरें और भी
.jpg)
घर में बनी रहेगी खुशहाली
फेंगशुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम और ड्रॉइंग रूम में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु दोष दूर करने के लिए बाथरूम में रखें ये एक चीज, नेगेटिव एनर्जी से मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।