Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ सजावट नहीं, 'भाग्य की घंटी' है विंड चाइम, फेंगशुई के अनुसार घर में यहां टांगें

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 10 May 2026 03:18 PM (IST)

    फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक में बदलने का काम करता है। इसे सही दिशा में लगाने से उन्नति लाई जा सकती है। ...और पढ़ें

    विंड चाइम सही जगह लगाने से घर में आएगी खुशहाली (Picture Credit: Freepik)

    विंड चाइम सही जगह लगाने से घर में आएगी खुशहाली (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक में बदलता है

    2. पश्चिम, उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं विंड चाइम

    3. धातु के विंड चाइम करियर के लिए होते हैं शुभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग घर की साज-सजावट के लिए विंड चाइम लगाना पसंद करते हैं, यह लेकिन केवल एक सजावट की वस्तु नहीं है, बल्कि फेंगशुई के मुताबिक इसे एक शक्तिशाली हीलिंग टूल माना गया है। चलिए जानते हैं कि फेंगशुई के नियमों का ध्यान रखते हुए आप किसी तरह घर में विंड चाइम लगाकर लाभ देख सकते हैं।

    कैसे काम करता है विंड चाइम?

    जब हवा चलती है, तो विंड चाइम से मधुर ध्वनि निकलती है। फेंगशुई के अनुसार, यह ध्वनि या आवाज घर की ठहरी हुई नकारात्मक ऊर्जा (Stagnant Energy) को तोड़कर उसे सक्रिय सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का काम करती है। इसकी आवाज से घर के सदस्यों का मानसिक तनाव कम होता है और वातावरण में खुशहाली आती है।

    Wind chime i

    (Picture Credit: Freepik) 

    कहां लगाएं विंड चाइम?

    विंड चाइम को घर की पश्चिम, उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा की खिड़की या फिर बालकनी में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है। आप इसे मुख्य द्वार के पास या फिर ऐसे कोनों में लटका सकते हैं, जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो, ताकि इसकी ध्वनि से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहे।

    कैसा होना चाहिए विंड चाइम?

    अगर आप घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगा रहे हैं, तो धातु (Metal) के विंड चाइम का उपयोग करें, जिसमें 6 या 7 छड़ों (rods) हो। इसे करियर के लिए अच्छा माना जाता है। ऑफिस या दुकान में विंड चाइम लगाने के लिए हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्नति होती है और आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

    खबरें और भी

    wind chime ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    न करें ये गलती

    • इस बात का ध्यान रखें कि विंड चाइम पर धूल जमा न होने दें। क्योंकि फेंगशुई में माना गया है कि गंदी चीजें नकारात्मकता को आकर्षित करती हैं।
    • विंड चाइम खरीदते समय ध्यान दें, कि उसकी आवाज कान को चुभने वाली न हो, बल्कि इसकी आवाज कानों को सुकून देने वाली संगीत जैसी होनी चाहिए।
    • कभी भी बेड के ऊपर या दरवाजे के ठीक ऊपर विंड चाइम नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इसे दाईं या बाईं ओर लगाएं।
    • विंड चाइम को किचन या मंदिर में लगाने से बचें।
    • विंड चाइम को ऐसे स्थानों पर भी न लगाएं जहां बार-बार गुजरना हो या नीचे बैठना पड़े।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।