Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fitkari Ke totke: फिटकरी के टोटकों से चमकाएं अपनी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 24 May 2023 04:35 PM (IST)

    फिटकरी न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि फिटकरी के टोटकों से आप करियर परिवार धन रोग समेत कई समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ...और पढ़ें

    Fitkari Ke totke फिटकरी के टोटकों से चमकाएं अपनी किस्मत
    Fitkari Ke totke फिटकरी के टोटकों से चमकाएं अपनी किस्मत

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Fitkari Ke totke: फिटकरी का इस्तेमाल एक एंटीसेप्टिक के तौर पर किया जाता है। फिटकरी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह पानी साफ करने से लेकर खून रोकने तक के कार्यों में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन आप इसका उपयोग अपनी किस्मत चमकाने के लिए भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपके कई रुके हुए काम बनने लगते हैं।

    कारोबार में वृद्धि के लिए क्या करें

    अनेक प्रयासों के बाद भी अगर आपके कारोबार में वृद्धि नहीं हो रही तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उपाय बताया गया है। एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे मुख्य द्वार पर लटका दें। इस उपाय को करने से धीरे-धीरे व्यापार संबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

    कर्ज से कैसे पाएं छुटकारा

    अगर आप लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज नहीं उतार पा रहे, तो इसके लिए फिटकरी का ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक पान के पत्ते पर थोड़ी-सी फिटकरी और सिंदूर बांधे फिर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। इस बात का ध्यान रखें कि इस टोटके को करते समय आपको कोई देख न रहा हो। यह उपाय लगातार तीन बुधवार तक करना है।

    कैसे दूर होगी नकारात्मकता

    फिटकरी का एक टुकड़ा कटोरी में रखकर उसे अपने घर के  बाथरूम में रख दें। इसे हर महीने बदलते रहें। फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस उपाय से पारिवारिक सदस्यों की उन्नति होती है और साथ ही अटका हुआ धन भी मिल जाता है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'