Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में अचानक कांच का टूटना देता है क्या संकेत, जानिए ऐसे में क्या करें

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 08:00 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांच का टूटना शुभ माना जाता है जो आने वाली मुसीबत को टालने का संकेत है। यह धन लाभ या शुभ समाचार ला सकता है। टूटे कांच ...और पढ़ें

    बेडरूम में आईना इस तरह लगाएं कि सोते समय प्रतिबिंब न दिखे।
    बेडरूम में आईना इस तरह लगाएं कि सोते समय प्रतिबिंब न दिखे।

    HighLights

    1. शुभ अवसर पर कांच टूटना अपशकुन है।
    2. टूटे कांच को घर में नहीं रखना चाहिए।
    3. गोल और नुकीले शीशे का इस्तेमाल न करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अचानक कांच का टूटने को आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत है। कहते हैं कि आने वाली किसी मुसीबक को उस कांच ने अपने ऊपर ले लिया है और घर व परिवार के सदस्यों की रक्षा की है। 

    खासकर यदि यह किसी खिड़की या दरवाजे का कांच अचानक बिना किसी वजह से टूट जाए, तो इसे अच्छा माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह धन लाभ या किसी शुभ समाचार का भी संकेत हो सकता है। संभव है कि जल्द ही आपको अचानक किसी काम से धन लाभ हो सकता है।

    टूटे हुए कांच को घर से हटा दें

    हालांकि, टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में नकारात्मकता फैलाता है। कहते हैं कि घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इसलिए घर में कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत हटा देना चाहिए। 

    इन बातों का रखें ध्यान 

    अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशा टूट जाते, तो इसे अपशकुन माना जाता है। टूटे हुए कांच को हटाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी को चोट न लगे। लिहाजा, इसे कूड़ेदान में फेंकने से पहले किसी मोटे कपड़े या कागज में लपेट लें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पूजा करते समय क्यों बजाई जाती है घंटी, जानिए इससे क्या होता है लाभ 

    वास्तु के अनुसार, घर में गोल आकार का आईना या धार वाले शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आप चौकोर आकार का आईना नहीं लगाना चाहते हैं, तो अष्टकोणीय डिजाइन को चुन सकते हैं। 

    इसके अलावा आईने को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। यदि आपने बेडरू में इसे लगाया भी है, तो इस तरह से लगाना चाहिए कि सोते समय आपका प्रतिविंब इसमें न दिखे। यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां ये बदलाव करना मुमकिन नहीं है, तो उस शीशे पर कपड़ा डाल दें। 

    यह भी पढ़ें- कुत्ते, बिल्ली की देखभाल से राहु-केतु होंगे शांत… बाकी ग्रहों के लिए किस जानवर की करें देखभाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।