यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: गौमुखी या शेरमुखी प्लॉट, जानिए रहने के लिए और बिजनेस के लिए कौन रहेगा फायदेमंद
अगर आप घर बनाने की सोच रहे हैं तो प्लॉट खरीदते समय गौ मुखी और सिंह मुखी शब्दों पर ध्यान देना जरूरी है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) गौ मुखी प्लॉट पीछे ...और पढ़ें

HighLights
- प्लॉट का आकार उसकी ऊर्जा को प्रभावित करता है।
- इसलिए सही आकार का चुनाव करना महत्वपूर्ण है।
- निर्माण के लिए वर्गाकार या आयताकार प्लॉट है बेहतर।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप घर बनाने की सोच रहे होंगे, तो प्लॉट देखने जाते वक्त आपको दो शब्द बहुत सुनने को मिलते होंगे। जमीन गौ मुखी है या सिंह मुखी। आप भी सोचते होंगे कि ये क्या होते हैं और कौन सा प्लॉट रहने के लिए फायदेमंद होगा। वहीं, कौन सा प्लॉट मकान या कारखाने के लिए फायदेमंद होगा।
आज इस बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। जो प्लॉट गाय के मुख की तरह आगे से छोटे और पीछे से चौड़े होते हैं, उन्हें गोमुखी प्लॉट कहते हैं। दूसरी ओर, शेरमुखी प्लॉट सामने से चौड़े और पीछे से छोटे होते हैं, जो शेर के चेहरे से मेल खाते हैं।

रहने के लिए खरीदें गोमुखी प्लॉट
यदि आप अपने रहने के लिए, घर बनाने के मकसद से जमीन खरीद रहे हैं, तो आपको गोमुखी प्लॉट्स खरीदने पर विचार करना चाहिए। उनका आकार गाय का प्रतिनिधित्व करता है, जो हर चीज में सर्वश्रेष्ठ है।
मगर, आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्व दिशा में हो, वहीं रोड दक्षिणी या पश्चिम दिशा में हो। ऐसे प्लॉट्स का इस्तेमाल कमर्शियल यूज के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
फैक्ट्री बनाने के लिए खरीदे सिंह मुखी
वहीं, सिंहमुखी प्लॉट फैक्ट्री सेटअप, बिजनेस करने के लिए ठीक रहता है। जहां पीछे की तरफ काम करने के लिए जगह होती है। वास्तु के मुताबिक, शेरमुखी प्लॉट्स आगे से बड़े और पीछे से छोटे होते हैं। प्लॉट का बड़ा हिस्सा उत्तर में होना चाहिए और सड़क पूर्वी या उत्तरी दिशा में होनी चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को फलता है दक्षिण मुखी घर, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय
वास्तु में प्लॉट के आकार का महत्व
वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, प्लॉट के आकार वहां बनने वाली इमारत की ऊर्जा को बहुत हद तक प्रभावित करता है। इस वजह से इसका बड़ा महत्व होता है। किसी प्लॉट का आकार उसकी ऊर्जा और उसमें रहने वालों लोगों को प्रभावित करता है।
इस वजह से वर्गाकार और आयताकार प्लॉट को अत्यंत शुभ माना जाता है। दरअसल, इन दोनों तरह के प्लॉट में ऊर्जा का समान वितरण होता है। इससे वहां संतुलन, स्थिरता और समरसता बनी रहती है। त्रिकोणीय या एल-आकार जैसे असामान्य आकारों के प्लॉट में भी ऊर्जा का असंतुलन रहता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सपनों के घर के लिए कैसा हो प्लॉट, जमीन में होनी चाहिए क्या खूबियां… यहां पढ़ें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।