Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025 Vastu Tips: इस होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 11:54 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में कई तरह से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन लोग वास्तु ...और पढ़ें

    Holi 2025: वास्तु शास्त्र के चमत्कारी उपाय
    Holi 2025: वास्तु शास्त्र के चमत्कारी उपाय

    HighLights

    1. होली का रंगों का पर्व है।
    2. इस पर्व को देशभर में कई तरह से मनाया जाता है।
    3. होली के दिन वास्तु से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म होली महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल है। इस पर्व को हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर में खास उत्साह देखने को मिलता है और लोग एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह पर्व को अच्छाई की बुराई पर विजय को दर्शाता है।

    अगर आप हमेशा अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो होली के दिन वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Holi 2025) में बताए गए उपाय करें। माना जाता है कि होली के दिन उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

    मां लक्ष्मी की प्राप्त होगी कृपा

    वास्तु शास्त्र (Holi Ke Vastu Tips Upay) के मुताबिक, होली के शुभ अवसर पर आंगन या घर के मेन गेट पर गुलाल से रंगोली जरूर बनानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    घर में होगा खुशियों का आगमन

    अगर आप घर में उत्पन्न दोष को खत्म करना चाहते हैं, तो होली के दिन घर में तुलसी लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को होली के दिन लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी लगाने से घर में खुशियां आती हैं और ग्रह दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Masan Holi 2025 Date: बनारस में कब मनाई जाएगी मसान होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

    बिजनेस में जल्द मिलेगी सफलता

    अगर आप बिजनेस में वृद्धि चाहते हैं, तो इसके लिए होली के दिन ऑफिस या फिर घर में पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से बिजनेस में सफलता मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

    आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

    चांदी के सिक्के को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। होली के दिन चांदी के सिक्के को मां लक्ष्मी के सामने रखें और उसकी पूजा-अर्चना करें। इसके बाद सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

    यह भी पढ़ें: Lathmar holi 2025 in barsana: बरसाना में कब मनाई जाएगी लट्ठमार होली? कैसे शुरू हुई ये परंपरा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।