Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां लक्ष्मी की दूत है मधुमक्खी, लेकिन घर की इस जगह पर छत्ता होना लाता है भारी कंगाली और अशांति!

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    भारतीय परंपराओं में घर में मधुमक्खी का छत्ता शुभ-अशुभ संकेत देता है, जिसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। मुख्य द्वार पर छत्ता मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक ह ...और पढ़ें

    घर में मधुमक्खियों का छत्ता बनना सही होता या गलत? (Picture Credit: AI Generated)

    घर में मधुमक्खियों का छत्ता बनना सही होता या गलत? (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय परंपराओं और मान्यताओं में प्रकृति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का महत्व है। कई बार घर के आसपास दिखाई देने वाली कई चीजें शुभ या अशुभ संकेत देती हैं। इन्हीं में से एक संकेत घर में कहीं भी मधुमक्खी का छत्ता दिखाई देना है। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो मधुमक्खियां काफी शांत और मेहनती स्वभाव की होती है, लेकिन इन्हें तंग करने पर ये नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

    माना जाता है कि, मधुमक्खियों का छत्ता घर के किस हिस्से में और किस स्थिति में है, इसका प्रभाव सीधे तौर पर आपके जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं मधुमक्खी का छत्ता अमीरी-गरीबी से जुड़े कैसे संकेत देती है?

    शास्त्रीय मान्यताओं में मधुमक्खियों का छत्ता

    मधुमक्खियां प्रकृति तौर से काफी मेहनती और सामूहिक स्वभाव वाला जीव है। हिंदू शास्त्रों में इन्हें मां लक्ष्मी का दूत माना गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि, जहां मधुमक्खियां रहती हैं, वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव रहती है।

    लेकिन छत्ते की जगह और उसकी स्थिति सही नहीं हो, तो प्रभाव नकारात्मक भी देखने के मिल सकता है।

    मधुमक्खी का छत्ता शुभ या अशुभ

    मधुमक्खियों का छत्ता कहां अशुभ माना जाता है?

    अगर घर के कमरे, आंगन या छत के भीतर मधुमक्खी का छत्ता लगा है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे घर की शांति भंग होने के साथ तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहती है।

    खबरें और भी

    मुख्य द्वारा पर मधुमक्खी का छत्ता लगना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि, यह इस बात का संकेत है कि, मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करने वाली है।

    आंगन या बालकनी में मधुमक्खियों का छत्ता होना सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। इससे घर में मिठास और मेलजोल का वातावरण रहता है। इसके अलावा परिवार में आपसी प्यार और सहयोग को भी बढ़ाता है।

    इन बातों को नजरअंदाज करने से बचें

    कई बार कुछ अपार्टमेंट या फ्लैटों में कुछ घरों के ऊपर मधुमक्खियों के विशाल छत्ते बन जाते हैं। व्यवहारिक तौर से देखा जाए तो परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें हटा देना चाहिए।

    वरना वे कभी भी डंक मार सकते हैं। इसके अलावा घर में मधुमक्खी को पालन भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।