Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amla Tree: वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 05:37 PM (IST)

    Vastu Tips For Amla Tree पौराणिक हिंदू ग्रंथों के अनुसार आंवले के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है। आंवले का वृक्ष और इसका फल भगवान विष्णु को प्रिय ...और पढ़ें

    Amla Tree: वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़।
    Amla Tree: वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amla Tree Benefit: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक है आंवले का पेड़। आंवला जितना गुणकारी है इसका धार्मिक लाभ भी उतना ही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में आंवले का पेड़ लगाना ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है।

    आंवले के वृक्ष का धार्मिक महत्व

    आंवले का वृक्ष साक्षात भगवान विष्णु का रूप माना गया है। इसलिए यह वृक्ष और इसका फल विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

    माना जाता है कि इस दिन पूजा के बाद आंवले के पेड़ की छाया में बैठकर भोजन करने से हर तरह व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही व्यक्ति के सारे पाप भी कट जाते हैं।

    इस दिशा में लगाएं वृक्ष

    वास्तु के अनुसार घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से आंवले के पेड़ की पूजा करने से घर में देवी-देवताओं का वास बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे अशुभ परिणाम

    मिलते हैं ये लाभ

    वास्तु शास्त्र में आंवले के पेड़ को बहुत-ही शुभ माना जाता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने और नियमित रूप से जल चढ़ाने से साधक के परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिससे व्यक्ति के परिवार में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'