Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Vastu Tips: रसोई में उल्टे न रखें ये 2 बर्तन, वरना लग सकता है वास्तु दोष

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 07:53 PM (GMT+05:30)

    Kitchen Vastu tips वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का एक निश्चित जगह पर होने से घर में सकारात्म ...और पढ़ें

    Kitchen Vastu Tips: रसोई में उल्टे ने रखें ये 2 बर्तन।
    Kitchen Vastu Tips: रसोई में उल्टे ने रखें ये 2 बर्तन।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में घर में हर वस्तु को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। उसी तरह रसोई घर में बर्तन रखने के भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखना जाना जरूरी है। अक्सर हम रसोई में कई बर्तनों को उल्टा करके रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ बर्तनों को उल्टा रखने से वास्तु दोष लग सकता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    लग सकता है वास्तु दोष

    तवे का उपयोग रोटी बनाने के लिए होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष लग सकता है, जिस कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    इससे बढ़ती है नकारात्मका

    सब्जी बनाने या किसी भी चीज को तलने के लिए कढ़ाई का उपयोग होता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कड़ाई को भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

    यह भी पढ़ें - Zodiac Signs: सबसे ज्यादा खुश रहते हैं इन 5 राशियों के लोग, अपने आसपास भी फैलाते हैं खुशियां

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि तवे और कढ़ाई का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि इस्तेमाल के बाद इन्हें तुरंत धोकर साफ करके रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    इस दिशा में रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पीतल, तांबे, स्टील और कहां से के बर्तनों को हमेशा रसोई की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यदि आप अपने घर में इस वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik