Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakshmi ji Puja Niyam: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं सताएगी पैसों की कमी

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 01:04 PM (IST)

    Money Vastu Tips धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि जिस साधक पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती ...और पढ़ें

    Lakshmi ji Puja Niyam मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान अपनाएं ये वास्तु टिप्स।
    Lakshmi ji Puja Niyam मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान अपनाएं ये वास्तु टिप्स।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को माना गया है धन की देवी।
    2. पूजा के दौरान जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
    3. इन नियमों का ध्यान रखने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lakshmi ji Puja Niyam: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने और महत्वपूर्ण विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि हर चीज को एक निश्चित जगह पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में यदि आप पूजा-पाठ के दौरान वास्तु के कुछ खास नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको जीवन में कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    कहां रखें मंदिर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर व पूर्व की बीच की दिशा में होना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जहां आपका मंदिर हो, वहां ताजा हवा व रोशनी का पर्याप्त रूप से प्रबंध होना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से लक्ष्मी जी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहती है। 

    न चढ़ाएं ऐसे फूल

    मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान हमेशा उन्हें हमेशा ताजे फल व फूलों ही अर्पित करने चाहिए। कभी भी भूमि पर गिरा हुआ फूल या फिर जिस फूल की पंखुड़ियां टूटी हुई हो, सूंघा हुआ फूल आदि को पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि फल-फूलों को तोड़कर या काट कर नहीं चढ़ाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Pracheen Hanuman Mandir: कई मायनों में खास है दिल्ली का प्राचीन हनुमान मंदिर, महाभारत काल से जुड़े हैं तार

    इन बातों का रखें ध्यान

    इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके पूजा घर के आसपास पुराने कपड़े, जूते, डिब्बे आदि नहीं होने चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी केवल वहीं, वास करती हैं, जहां स्वच्छता होती है। ऐसे में आपको अपने घर और मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'