यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laughing Buddha: आखिर कौन हैं लाफिंग बुद्धा? जानिए उनकी मूर्ति रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हुई प्रत्येक वस्तु का हमारे ऊपर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए शुभ मानी जाने वाली वस्तुएं भी अगर गल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Laughing Buddha: आपने कई लोगों को घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखते हुए देखा होगा। वास्तु शास्त्र में इसका इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इसे रखने की एक सही दिशा का भी वर्णन है। जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना आपको इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए जब भी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में लाए तो उसे स्थापित करते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें।
कौन है लाफिंग बुद्धा
एक मान्यता के अनुसार, जापान के रहने वाले होताई ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। उन्होंने काफी तपस्या की थी। जिससे उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई। ज्ञान प्राप्ति के बाद होताई जोर-जोर से हंसने लगा। उन्होंने लोगों को हंसाना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की। जहां भी गए लोगों को हंसाया। तब से उनका नाम लाफिंग बुद्धा पड़ गया। जिसका मतलब हंसते हुए भगवान बुद्ध है।
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति का महत्व
लाफिंग बुद्धा को खुशियों का प्रतीक माना गया है। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है। इसके प्रभाव से परिवार के सभी सदस्य सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।
लाफिंग बुद्धा रखने की सही दिशा कौन-सी है
लाफिंग बुद्धा रखने के लिए वास्तु में एक सही दिशा का निर्धारण किया गया है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर के मुख्य द्वार के सामने होनी चाहिए। पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। अगर आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम में रखते हैं तो इससे उनका मन मन पढ़ाई में लगता है।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'