Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Morning Tips for Success: सुबह उठते ही करें ये काम तो अच्छा जाएगा दिन, सफलता चूमेगी कदम

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 20 May 2023 10:17 AM (IST)

    कहा जाता है कि किसी व्यक्ति के साथ सुबह-सुबह कुछ शुभ होता है तो उसका पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर सुबह उठकर ये काम कर लिए जाए तों आपका पूरा दिन अच्छा ...और पढ़ें

    Morning Tips for Success सुबह उठते ही करें ये काम
    Morning Tips for Success सुबह उठते ही करें ये काम

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Morning Tips for Success: हम सुबह उठकर जो चीजें करते हैं। हमारा दिन भी वैसा ही जाता है। उदाहरण के तौर पर हम सुबह देर से उठते हैं या फिर सुबह-सुबह ऐसी चीजें देख लेते हैं जो हमें पसंद नहीं है। तो इससे पूरे दिन नकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सुबह उठकर अच्छी चीजों के दर्शन करें।

    सुबह उठते ही पहली चीज क्या देखें

    सुबह जल्दी उठना सेहत की दृष्टि से भी अच्छा बताया गया है। जल्दी उठने से पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है। सुबह उठते ही तेजी से आंखें न खोलें, बल्कि धीरे-धीरे आंखें खोलनी चाहिए। आंखें खोलते ही सबसे पहले अच्छी चीजें देखें। जैसे भगवान की तस्वीर आदि। इसलिए अपने कमरें में अपने इष्ट देवता की तस्वीर जरूर होनी चाहिए।सुबह-सुबह भजन सुनना भी अच्छा माना गया है। इससे पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    अपनी हथेलियों के करें दर्शन

    सुबह उठते ही फोन देखने की आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। यह आदत सेहत की दृष्टि से भी हानिकारक है। धर्मग्रंथों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि हमारी हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए इससे आपका दिन अच्छा जाता है। साथ ही आत्मविश्वास बना रहता है।

    ये काम जरूर करें

    हिंदू धर्म में धरती को मां के समान माना गया है। इसलिए उठते समय धरती पर पैर रखने से पहले धरती माता को प्रणाम करें व उसका स्पर्श करें। सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए। 10 मिटन के लिए ध्यान लगाना भी आपको पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

    खबरें और भी

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'