Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman ji Puja Niyam: घर में हनुमान जी की इन तस्वीरों को लगाएं, दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 11:07 AM (IST)

    हनुमान को जाग्रत देव माना गया है। हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। साथ ...और पढ़ें

    Hanuman ji Puja Niyam घर में हनुमान जी की इन तस्वीरों को लगाने से दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी।
    Hanuman ji Puja Niyam घर में हनुमान जी की इन तस्वीरों को लगाने से दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी।

    HighLights

    1. घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से उनका आशीर्वाद बना रहता है।
    2. वास्तु शास्त्र में उनकी तस्वीर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं।
    3. कभी भी बेडरूम में न लगाएं हनुमान जी की तस्वीर।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Hanuman ji Puja Niyam: राम जी के परम भक्त हनुमान की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। मंगलवार के दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में हनुमान जी की कुछ ऐसी तस्वीरों का वर्णन किया गया है जिन्हें घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है।  

    क्या हैं हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लाभ

    घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही इससे घर में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होती है। इससे हनुमानजी का आशीर्वाद आपको मिलने लगेगा। साथ ही पूरे परिवार का स्वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा। घर हनुमान जी की तस्वीर लगाने से मंगलदोष दूर रहता है।

    किस दिशा में लगाएं तस्वीर

    हमेशा घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा से आने वाली हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा हनुमान जी की तस्वीर देखकर उलटे पांव लौट जाती है।

    कौन-सी तस्वीर है सबसे बेहतर

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर से दूर हो जाती है। साथ ही इससे वास्तु दोष के कारण आ रही परेशानियों से भी राहत मिलती है। हनुमान जी की लाल रंग की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    खबरें और भी

    कहां लगाए हनुमान जी की तस्वीर

    घर के प्रवेश द्वार पर हनुमान जी की तस्वीर या फिर मूर्ति लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। इस बात का भी ध्यान रखें कि हनुमान जी की तस्वीर को कभी भी अपने बेडरूम या सीढ़ियों के नीचे या फिर किचन में नहीं लगाना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'