यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Year 2024 Ke Upay: नए साल में करें काले घोड़े की नाल के ये उपाय, जीवन होगा सुखमय
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के दिन घोड़े की नाल से जुड़े उपाय करने से जीवन में खुशियां आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता ह ...और पढ़ें

HighLights
- काले घोड़े की नाल को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
- काले घोड़े की नाल से जुड़े उपाय बेहद लाभकारी होते है।
- काले घोड़े की नाल के उपाय आर्थिक तंगी दूर होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Ghode Ki Naal Ke Upay: नए साल की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। सभी की ये चाहत होती है कि आने वाला नया साल 2024 सबके लिए शुभ हो और घर में खुशियों का आगमन हो। इसके लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जो व्यक्ति के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के दिन घोड़े की नाल से जुड़े उपाय करने से जीवन में खुशियां आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि नए साल के दिन काले घोड़े की नाल को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभाव रहता है। इसके अलावा काले घोड़े की नाल के उपाय करने से नजर दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जातक के दुख दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल के दिन काले घोड़े की नाल से किन उपाय के जरिए जातक अपना जीवन सुखमय बना सकता है।
घोड़े की नाल के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के दिन काले घोड़े की नाल को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में सही दिशा में लगाने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Bathroom: नववर्ष से पहले बाथरूम में से बाहर करें ये चीजें, वरना पैसों की होगी तंगी
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो नए साल के दिन काले घोड़े के दाहिने पैर की नाल को घर के घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।
अगर आपको अधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको जॉब नहीं मिल रही है, तो नए साल के पहले दिन घोड़े की नाल से बने छल्ले को मध्यमा अंगुली में धारण करें। मान्यता है कि इस उपाय के जरिए जल्द जॉब मिलने के योग बनते हैं।
खबरें और भी
अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो घोड़े की नाल से 4 कील बनाएं और सवा किलो उड़द की दाल, एक सूखा नारियल लें और इसे बीमार व्यक्ति के ऊपर से उतार लें। इसके बाद अब इसको किसी बहते हुए पानी (तालाब और नदी) में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से सेहत में जल्द सुधार होता है।
यह भी पढ़ें: New Year 2024 Vastu Tips: नए साल में घर ले आएं ये तस्वीरें, बदल जाएगी आपकी फूटी किस्मत
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Pic Credit- Freepik