Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2024 Vastu Tips: नए साल के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, धन की होगी प्राप्ति

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

    नववर्ष में घर में सुख-शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं और अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना की जाती है जिससे उनको कई तरह के शुभ फल प्राप्त ह ...और पढ़ें

    New Year 2024 Vastu Tips: नए साल के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, धन की होगी प्राप्ति
    New Year 2024 Vastu Tips: नए साल के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, धन की होगी प्राप्ति

    HighLights

    1. नए साल की शुरुआत आज (सोमवार) के दिन से हो गई है।
    2. नववर्ष में घर में सुख-शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
    3. नए साल के पहले दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024 Vastu Tips: नए साल की शुरुआत आज (सोमवार) के दिन से हो गई है। नववर्ष में घर में सुख-शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं और अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे उनको कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं और सदैव मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही दुखों से छुटकारा मिलता है। नए साल के पहले दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे सदैव परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं नववर्ष के दिन किन शुभ चीजों को खरीदना चाहिए।

    नए साल पर खरीदें ये चीजें

    नए साल के पहले दिन लाफिंग बुद्धा खरीदना बेहद अच्छा माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को घर में उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: New year 2024: नववर्ष की पूजा में करें इस शक्तिशाली रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ, सदैव महादेव की बनी रहेगी कृपा

    सनातन धर्म में तुलसी का अहम महत्व है। इसको घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा खरीदकर घर लाएं। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी होने से सकारात्मकता बनी रहती है।

    जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। मान्यता है कि घर में मोर पंख होने से मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप नए साल में घर में खुशियों का वास चाहते हैं, तो नववर्ष के दिन मोर पंख घर लाएं।

    खबरें और भी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के दिन धातु से बनी हाथी की मूर्ति को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसको घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

    अगर आप नए साल में आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो लघु नारियल को खरीद कर पूजा करें और इसको तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बढ़िया होती है।

    यह भी पढ़ें: Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन करें इन नियमों का पालन, मिलेगी पितरों की कृपा, दूर होगा पितृ दोष


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'