यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Office Vastu Tips: ऑफिस में करने होंगे ये बदलाव, फिर कोई नहीं रोक पाएगा आपकी तरक्की
हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने करियर में सफलता हासिल करें। इसके लिए वास्तु में बताया गया है कि यदि आप अपने ऑफिस में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते है ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं जीवन को सरल बनाने के उपाय।
- ज्योतिष उपायों द्वारा करियर में मिल सकती है तरक्की।
- ज्योतिष के अनुसार, जीवन में करने होंगे ये परिवर्तन।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Career Growth: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने ऑफिस में भी वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको अपने करियर या व्यापार में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने ऑफिस में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
किस दिशा में होना चाहिए मुख
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में उत्तर दिशा के ओर मुख करके बैठना शुभ माना गया है। वहीं, पश्चिम दिशा भी वास्तु की दृष्टि से अच्छी मानी जाती है। इससे व्यक्ति को अपने करियर या व्यापार में आशातीत तरक्की मिलने लगती है। लेकिन वहीं, दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठना वास्तु में बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है।
डेस्क पर रखें ये चीजें
अपने ऑफिस डेस्क पर हरे-भरे पौधे जैसे मनी प्लांट या बांस आदि का पौधा रखना चाहिए। इससे सकारात्मक माहौल पैदा होता है, जो काम करने की परिस्थितियों को और भी बेहतर बनाता है। ध्यान रखे कि ऑफिस डेस्क पर रखा पौधा सूखना नहीं चाहिए। इसके साथ ही आप अपने ऑफिस डेस्क पर हरियाली वाले स्थानों की तस्वीरें भी रख सकते हैं, इससे भी आपको करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Namak Ke Upay: घर के मेन गेट पर बांधें नमक की पोटली, वैवाहिक जीवन की समस्या होगी खत्म
इन चीजों को करें दूर
कई लोग अपने ऑफिस डेस्क के नीचे कूड़ेदान रखते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से इसे बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया है। इससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। ऐसे में यदि पहले से ही आपके ऑफिस डेस्क के नीचे कूड़ेदान रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें। इसके साथ ही अपने ऑफिस डेस्क को हमेशा ऐसे में हमेशा साफ-सुथरा रखें। उसपर सामान फैला हुआ नहीं होना चाहिए। अपनी मेज को व्यवस्थित ढंग से रखें।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'