यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hast Rekha Shastra: कैसी है आपके हाथ की बनावट, इससे जान सकते हैं अपना स्वभाव
Palmistry हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Hast Rekha Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार चेहरे का आकार, नाखून का आकार आदि व्यक्ति के व्यवहार के बारे में कुछ-न-कुछ बताते हैं ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के हाथ का आकार भी उसके व्यवहार या भविष्य के बारे में बहुत-सी बातें बता सकता है। हस्तरेखा शास्त्र (hast rekha Shastra) में हाथों का गहन अध्ययन किया जाता है। जिसके द्वारा व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य फल के बारे में पता लगाया जा सकता है।
क्या कहता है आकार का हाथ
जिस व्यक्ति का हाथ चौकोर या समकोणिक होता है वह दयालु, स्वाभिमानी और अच्छे चरित्र का व्यक्ति माना जाता है। साथ ही वह व्यक्ति बहुत गंभीर स्वभाव का भी होता है।
कार्यकुशल होते हैं ऐसे लोग
जो हाथ कलाई के पास चौड़ी हथेली का होता है उसे चमसाकर हाथ कहा जाता है। ऐसे हाथ वाले लोग आदर्शवादी, मेहनती और हर कार्य को बढ़ी ही कुशलता के साथ करते हैं।
इसे कहते हैं दार्शनिक हाथ
जो हाथ लंबे और गठीले के होते हैं, जिनकी उंगलियों के जोड़ उभरे हुए होते हैं और नाखून लंबे होते हैं ऐसे हाथ दार्शनिक हाथ कहलाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग विवेकी और रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं।
कौन-से हाथ होते हैं कलापूर्ण
जो हाथ मामूली लंबाई, चौड़ाई के होते हैं, और जिनकी उंगलियों का ऊपरी हिस्सा पतला और निचला हिस्सा मोटा होता है, ऐसे हाथों को कलापूर्ण हाथ कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग जीवन में बहुत धन कमाते हैं। लेकिन साथ ही इनकी कार्य को बीच में अधूरा छोड़ने की आदत होती है।
छोटे आकार की हथेली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली छोटी होती है वह बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ये साफ मन वाले होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। इन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
