Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आ रहा है रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों को भाई गिफ्ट में न दें ये उपहार

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 01:00 PM (IST)

    गिफ्ट देना प्यार का इजहार है पर कुछ चीजें दुर्भाग्य ला सकती हैं। परफ्यूम व्यक्तिगत पसंद का मामला है और कुछ सुगंधों में नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। नुक ...और पढ़ें

    जानते हैं कि आपको किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
    जानते हैं कि आपको किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

    HighLights

    1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपहारों से परहेज करना ही बेहतर है।
    2. काले रंग के कपड़े शोक और नकारात्मकता से जुड़े हैं, इसलिए इन्हें न दें।
    3. परफ्यूम महकता है, लेकिन इससे रिश्ते की महक जा सकती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी को भी गिफ्ट देना अपने प्यार का इजहार करने का शानदार तरीका है। जल्द ही रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है। भाई-बहन एक दूसरे को गिफ्ट देकर अपने स्नेह और प्यार से इस त्योहार को मनाएंगे। 

    मगर, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें गिफ्ट करने पर दुर्भाग्य लाने वाला या रिश्ते में समस्याएं पैदा करने वाला माना जाता है। खासकर अपने समाज में जहां धार्मिक मान्यताएं और अंधविश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए। 

    परफ्यूम 

    रिश्तों का महकते रहना जरूरी है। मगर, ये जरूरी नहीं है कि आपका दिया गया परफ्यूम सामने वाले व्यक्ति को भी पसंद आए। दरअसल, परफ्यूम का सेलेक्शन बेहद निजी मामला होता है। कुछ लोगों का मानना है कि कुछ सुगंधों में नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य या उसके औरा यानी आभामंडल को भी प्रभावित कर सकती है। लिहाजा, परफ्यूम को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। 

    कांच का सामान 

    कांच के बर्तन उपहार में देना अक्सर अशुभ माना जाता है। कांच की नाजुकता को रिश्ते के साथ भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि जिस तरह से ये फ्रेजाइल यानी भंगुर होता है, उसी तरह से इसे गिफ्ट करने से आपका रिश्ता भी टूट सकता है।

    खबरें और भी

    घड़ियां

    वैदिक ज्योतिष में, समय का संबंध "कर्म के देवता" शनि से है। ऐसा माना जाता है कि जन्म कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति बाधाएं और देरी ला सकती है। घड़ी देना कभी-कभी प्रतीकात्मक उलटी गिनती के रूप में देखा जाता है। यदि घड़ी रुक जाती है, तो इसे रिश्ते के अंत के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। 

    नुकीली वस्तुएं

    चाकू या कैंची जैसी वस्तुओं को आमतौर पर अच्छा उपहार नहीं माना जाता है। एक आम धारणा यह है कि नुकीली वस्तुएं दुर्भाग्य ला सकती हैं और रिश्तों में दरार डाल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर करें पूजा, पढ़िए बनाने की विधि और इसके लाभ

    काले रंग के कपड़े 

    कई परंपराओं में काले रंग को शोक, उदासी और नकारात्मकता से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस वजह से इन रंगों के उपहारों से अक्सर परहेज किया जाता है। माना जाता है कि इनमें अशुभ ऊर्जा पैदा होती हैं, जो रिश्ते में दुख ला सकती है। लिहाजा, इस बार गिफ्ट में काले रंग के कपड़े या सामान उपहार में न दें। 

    यह भी पढ़ें- जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में क्या होता है अंतर, क्या आपको पता है ये जानकारी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।