Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratna Shastra: इन रत्नों से मिलेगी करियर में सफलता, किस पेशे के लोग कर सकते हैं धारण

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 03:54 PM (IST)

    Ratna Shastra अगर रत्न को ज्योतिष से कुंडली का विश्लेषण कराने के बाद धारण किया जाए तो इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं। रत्नों को राशि के अनुसार धारण किया ...और पढ़ें

    Ratna Shastra इन रत्नों से मिलेगी करियर में सफलता।
    Ratna Shastra इन रत्नों से मिलेगी करियर में सफलता।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ratna Shastra: रत्नों का अलग-अलग व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव होता है। ऐसे में ज्योतिष की सलाह लेकर ही रत्नों को धारण करना चाहिए। कुंडली में ग्रह की स्थिति को सुधारने से लेकर जातक की परेशानियों को दूर करने में भी रत्नों का काफी महत्व है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों को बारे में बताया गया है जिन्हें पहनने से व्यक्ति को अपने करियर में नई ऊचाइंया मिलती हैं। आइए जानते हैं उन रत्नों के बारे में।

    ये लोग पहने रूबी रत्न

    रूबी रत्न को माणिक्य के नाम से जाना जाता है। यह रत्न सूर्य से संबंधित है। रूबी रत्न धारण करने से व्यक्ति की प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होती है। बिजनेस से जुड़े लोग भी इसे धारण कर सकते हैं। सरकारी संस्थानों, इंजीनियर, आर्टिस्ट, एक्टर्स और नाटककार जैसे पेशों से जुड़े लोगों के लिए रूबी रत्न धारण करना बेहद शुभ होता है।

    पन्ना रत्न पहनने के लाभ

    पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। बुध को संचार, बुद्धि और शिक्षा का ग्रह माना जाता है। इसलिए इस रत्न को धारण करने से बुद्धि और व्यक्ति की सीखने की क्षमता में मदद करता है। यही कारण है कि पन्ना रत्न को पहनने से करियर में सफलता मिलती है। लेखन, अध्ययन, अध्यापन आदि से जुड़े लोगों के लिए यह रत्न बहुत लाभदायी होता है।

    लाभदायक होता है ये रत्न

    मंगल ग्रह से संबंधित रत्न मूंगा धारण करने से व्यक्ति को साहस मिलता है। इसे पहनने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। यह करियर और व्यापार से संबंधित जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मूंगा धारण करने से व्यापार में सफलता मिलती है। पुलिस ऑफिसर, सैनिक, पायलट जैसे पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह रत्न लाभकारी होता है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'