Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sleeping Astrology: सोते समय किस दिशा में होने चाहिए आपके पैर? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 09:00 PM (GMT+05:30)

    व्यक्ति की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस तरह की दिनचर्या का पालन करता है। वहीं ऐसे में सोना भी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा है। नींद का सीधा ...और पढ़ें

    Vastu Tips for sleeping सोते समय किस दिशा में होने चाहिए पैर?
    Vastu Tips for sleeping सोते समय किस दिशा में होने चाहिए पैर?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Sleeping: सोना हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग है। अच्छी नींद व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य की भी सूचक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में सोने का एक सही तरीका का वर्णन किया गया है, जिसका ध्यान रखने पर व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से बच सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोते समय व्यक्ति के पैर और सिर किस दिशा में होना चाहिए।

    इस दिशा में न सोएं

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय कभी भी अपने पैर पूर्व दिशा में नहीं रखने चाहिए। ऐसा करना बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस दिशा में देवताओं का वास होता है, ऐसे में शास्त्रों के अनुसार भी इस दिशा में पैर करके सोना सही नहीं माना गया।

    इस दिशा का रखें खास ख्याल

    दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है, इसलिए कभी भी इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से यमराज की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति को मंगल दोष का भी सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन इस दिशा में स्थापित करें मां सरस्वती की मूर्ति, ज्ञान की होगी प्राप्ति

    क्या है सोने की सही दिशा

    सोते समय पैरों को पश्चिम दिशा में करके सोना चाहिए, क्योंकि इस दौरान आपका सिर पूर्व दिशा में होगा। इस दिशा से सूर्योदय होता है, ऐसे में पूर्व दिशा में सिर करके सोने से ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में भी पैर करके सोना लाभकारी माना जाता है। 

    खबरें और भी

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    सोने समय इस बात का ध्यान रहे कि आपका बेड कहीं से टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। वहीं, बेड के अलावा कुर्सी या सोफे पर सोना भी सही नहीं माना गया है। सोने से पहले बेड पर बैठकर भोजन करना भी गलत माना गया है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'