Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sleeping Position: किस पोजीशन में सोते हैं आप, अपने सोने के तरीके से जाने जिंदगी के राज

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 25 May 2023 12:34 PM (IST)

    हर व्यक्ति का सोने का अपना-अपना तरीका होता है। ज्यादातर लोग हमेशा एक ही तरीके से सोना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपके सोने का तरीका आपके ...और पढ़ें

    Sleeping Position अपने सोने के तरीके से जाने जिंदगी के राज।
    Sleeping Position अपने सोने के तरीके से जाने जिंदगी के राज।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Sleeping Position: विज्ञान ने भी यह माना है कि हमारे सोने के तरीके और हमारे व्यक्तित्व में गहरा संबंध होता है। गहरी नींद में जाने पर हम स्वाभाविक ही किसी एक पोजीशन में चले जाते हैं। हम सोच-समझकर इसका निर्धारण नहीं कर सकते। यह हमारे अवचेतन मन पर निर्भर होता है।

    क्या बताता है एक ही पोजिशन में सोना

    अगर कोई व्यक्ति हमेशा एक ही करवट लेकर सोता है (बायीं या दायीं ओर करवट) और हाथ-पैर बिल्कुल सीधे होते हैं, तो यह दर्शाता है कि उस व्यक्ति का सामाजिक प्रभाव अच्छा है। साथ ही वह बड़े मजे के साथ अपना जीवन जी रहा है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही भरोसेमंद होते हैं। लेकिन कई बार इनकी इस खूबी का गलत फायदा भी उठाया जाता है।

    क्या आप भी हाथ फैलाकर सोते हैं

    जो लोग हाथ फैलाकर सोते हैं वह बहुत ही खुले विचारों वाले होते हैं। हालांकि ये लोग कई बार सनकी या कहें कि संदेह से भरे हुए भी होते हैं। लेकिन इनकी एक खासियत भी है कि अगर ये लोग कुछ ठान लेते हैं तो उसे हासिल करके रहते हैं।

    सोल्जर पोजीशन में सोने का क्या है मतलब

    जो लोग पीठ के बल होकर और सीधे हाथ-पैर करके सोते हैं वे बहुत ही व्यवस्थित होते हैं। सोने की इस पोजीशन को सोल्जर पोजीशन कहा जाता है। इस मुद्रा में सोने वाले लोग खुद को और दूसरों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। ये खुद से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं तय करके रखते हैं।

    खबरें और भी

    पेट के बल सोने का क्या है अर्थ

    अगर कोई व्यक्ति पेट के बल सोता है तो ऐसा माना जाता है कि वह व्यक्ति काफी जिंदादिल और खुले विचारों वाला है। इन लोगों को अपना जीवन बहुत प्यारा होता है और वह इसे मस्ती के साथ जीते हैं। हालांकि इस मुद्रा में बहुत ही कम लोग सोते हैं।

    कौन-से लोग होते हैं वफादार

    अगर आप पीठ के बल लेटते हैं और पैर फैलाकर सोते हैं, इसके साथ ही आपके हाथ आपके सिर की तरफ होते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप बहुत वफादार किस्म के व्यक्ति हैं। आप अपने जीवन में दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं। ऐसे लोग दूसरो की समस्याओं को बहुत ही ध्यान से सुनते हैं।

    किस पोजिशन में सोने वाले लोग होते हैं बेफिक्र

    अपने दोनों हाथ अपने सिर के पीछे तकिए की तरह लगा कर सोने वाले लोग बेफिक्र होते हैं। न ही ये कभी किसी का बुरा सोचते हैं। ये लोग अन्य लोगों से ज्यादा भावुक होते हैं। वहीं अगर आप सोते समय तकिए से लिपटकर सोते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको प्यार देना और प्यार पाना बहुत पसंद होता है। ये लोग रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाते हैं। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'