Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Snake Plant: स्नेक प्लांट को घर में रखते समय अपनाएं ये वास्तु टिप्स, रिश्तों में बनी रहेगी मधुरता

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 02:26 PM (IST)

    कई पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करते हैं। इन्ही में से एक है स्नेक प्लांट। स्नेक प्ल ...और पढ़ें

    Snake Plant: स्नेक प्लांट को रखते समय अपनाएं ये वास्तु टिप्स।
    Snake Plant: स्नेक प्लांट को रखते समय अपनाएं ये वास्तु टिप्स।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Snake Plant Vastu Tips: कई लोग घर की बालकनी या गार्डन में तरह-तरह के पेड़-पौधे रखते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में हर पौधे से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर आप इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को रखते हैं, तो यह वातावरण की गुणवत्ता के साथ-साथ आपके भाग्य में भी वृद्धि कर सकता है।

    ये है सही दिशा

    स्नेक प्लांट को रखने के लिए सही दिशा का चुनाव करना भी जरूरी है, तभी इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट को रखने के लिए घर का दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा को सही माना गया है। इस बात का ध्यान भी रखें कि स्नेक प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां धूप आती हो, लेकिन धूप इसके पत्तों पर सीधे न लगे।

    यहां रख सकते हैं प्लांट

    वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट को प्रवेश द्वार के पास या लिविंग रूम या फिर अपने बेडरूम में स्नेक प्लांट लगाना अच्छा माना गया है। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। लेकिन बेडरूम में स्नेक प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे बेड के ठीक सामने न रखकर बिस्तर के बगल में रखना ज्यादा बेहतर होता है।

    इन जगहों पर न रखें स्नेक प्लांट

    स्नेक प्लांट को घर में किसी टेबल या फिर किसी और इनडोर प्लांट के पास रखने से बचना चाहिए। साथ ही  स्नेक प्लांट को घर के बाथरूम में भी नहीं रखना चाहिए। स्नेक प्लांट के गमले को सीधा जमीन पर रखा जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    मिल सकते हैं ये लाभ

    यदि घर में स्नेक प्लांट को रखते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए, तो यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिससे नकारात्मकता दूर होती है और घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इससे घर का वातावरण भी साफ बना रहता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'