Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सबसे ज्यादा शुभ माने गए हैं ये सपने, खोल देते हैं किस्मत का ताला

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 11:34 AM (IST)

    सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। हम सभी रात को सोते समय कोई-न-कोई सपना जरूर देखते हैं। सपने हमें कई तरह के शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। कई बार आपने द ...और पढ़ें

    Swapna Shastra सपने में किन चीजों का दिखना है शुभ।ा
    Swapna Shastra सपने में किन चीजों का दिखना है शुभ।ा

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Swapna Shastra: सपनों का भी एक शास्त्र होता है जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। स्वप्न शास्त्र  के अनुसार, सपनों में कुछ चीजों का दिखना बहुत ही शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सपने में देखने से व्यक्ति को भविष्य में लाभ प्राप्त होता है।

    सपने में बारिश देखने का क्या है अर्थ

    सपने में झमाझम बारिश होते देखने का अर्थ है कि यह सपना आपके लिए कोई शुभ संकेत लाया है। इसका मतलब है कि माता लक्ष्मी जी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। जल्द ही नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में बड़ी तरक्की आपके हाथ लग सकती है। यदि सपने में आप साफ पानी देखते हैं कि तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

    सपने में गुलाब का फूल देखने का मतलब

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में गुलाब का फूल देखते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। इस प्रकार का सपना भी मां लक्ष्मी की कृपा होने का संकेत देता है। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि आपके घर में जल्दी ही खुशियां दस्तक दे सकती हैं। या फिर आपका कोई बरसों का सपना पूरा हो सकता है।

    सपने में खुद को गरीब देखना

    अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को कंगाल होते देखता है तो वह इसका यही अर्थ लगाएगा कि उस पर कोई आर्थिक विपदा आ सकती है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में एकदम इसका उल्टा बताया गया है। सपने में खुद को गरीब देखने का मतलब है कि जल्द ही आपके आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपकी धन दौलत में बढ़ोतरी होने वाली है।

    खबरें और भी

    सपने में तोता देखने का अर्थ

    तोते को ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। ऐसे में, अगर आप सपने में तोता देखते हैं तो यह भी बहुत शुभ माना गया है। यह बताता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है, जो आपके जीवन को सुख समृद्धि से भर देगा।

    सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ देखना

    यदि कोई कारोबार से जुड़ा व्यक्ति सपने में फलों से लदा हुआ कोई पेड़ देखता है तो इसका अर्थ है कि उसे कारोबार में बड़ी सफलता मिलने वाली है। यह बताता है कि उस व्यक्ति को ढेर सारी खुशियां, धन दौलत मिलने वाली हैं। और उसका व्यापार तेजी से फैलने वाला है।

    क्या है पैसे देखने का अर्थ

    यदि कोई व्यक्ति सपने में कोई नए नोट देते हुए दिखे तो ये बहुत शुभ होता है। ऐसा सपना आने पर व्यक्ति को निकट भविष्य में अपार धन लाभ होता है। उसकी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। वहीं सपने में खनकते हुए सिक्के देखना या सिक्‍कों के खनकने की आवाज सुनना भी आय में बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है। इस तरह के सपने देखने से भविष्य में लाभ होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'