Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: रसोई में आप न करें ये गलतियां, सुख-समृद्धि में कमी के साथ घर आती हैं बीमारियां

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 07:30 PM (IST)

    बाहर का खाना स्वाद में अच्छा लगने पर भी लंबे समय में बीमारियों का कारण बन सकता है क्योंकि वह बिजनेस के लिए बनाया जाता है। घर की रसोई मंदिर के समान पवि ...और पढ़ें

    घर की रसोई को मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है।
    घर की रसोई को मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है।

    HighLights

    1. गुस्से या तनाव में खाना बनाने से नकारात्मक ऊर्जा खाने में आती है।
    2. ऐसे में बनाया गया खाना परिवार के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बाहर खाना खाते हैं। रेस्टोरेंट्स का खाना आपको टेस्टी लगता है, तो आप देखिएगा कि सालों तक बाहर का खाना खाकर भी न तो आपका पेट भरेगा, न मन। उल्टा आप लंबे समय में बीमारियों को ही दावत दे बैठेंगे। कारण, वहां खाना बिजनेस बढ़ाने के लिए बनाया जाता है।

    वहीं, घर में खाना पैसे कमाने के लिए प्यार बांटने के लिए बनाया जाता है। इसीलिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में घर की रसोई को मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है। जिन घरों में रसोई को मंदिर जैसा साफ और स्वच्छ रखा जाता है, वहां के सदस्यों को न तो कोई बीमारी होती है और न ही उस घर में कभी अन्न-धन की कमी होती है। 

    मगर, जाने अनजाने में यदि आप कुछ गलतियां करते हैं, तो इसका असर भी आपको देखने को मिल सकता है। यह असर न सिर्फ आपके घर की सुख-समृद्धि को प्रभावित करते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करते हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन गलतियों को नहीं करना है… 

    खुश होकर बनाएं खाना 

    खाना बनाना एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा को आगे बढ़ाने का रास्ता है। जिस मनोस्थिति में खाना बनाया जाता है, वैसी भावनाएं पॉजिटिव या निगेटिव खाने में मिलती हैं और उनका असर लंबे समय में परिवार के लोगों की सेहत पर भी दिखता है। 

    खबरें और भी

    गुस्से या तनाव में खाना बनाने से खाने में नकारात्मक ऊर्जा आती है। यह परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और रिश्तों को प्रभावित करती है। इसलिए हमेशा रसोई में शांत और खुश मन से ही खाना बनाना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- चप्पल-जूते पहनकर क्यों नहीं कर सकते हैं पूजा, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    रसोई को साफ-सुथरा रखें

    रसोई में गंदगी रखना, बासी खाना बचाकर रखना निगेटिव एनर्जी पैदा करता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। इसलिए रसोई को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। इसके अलावा रसोई में स्वच्छता से ही प्रवेश करना चाहिए। सुबह नहाने के बाद ही किचन में खाना बनाना चाहिए। 

    खाने को बर्बाद नहीं करना चाहिए। यदि परिवार के सभी सदस्यों के खाना खाने के बाद भी रोटियां वगैरह बच गई हैं, तो उसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे देना चाहिए या गाय को डाल देना चाहिए। अन्न का अपमान करने से घर में अन्न की बरक्कत नहीं रहती है।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बिजनेस ग्रो नहीं कर रहा है, पैसा भी फंस रहा है, वास्तु के इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।