Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह के दिन घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में मां लक्ष्मी का होगा वास

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 05:21 PM (IST)

    कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2024) किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी (Tulsi Puja Niya ...और पढ़ें

    Tulsi Vivah 2024: कहां लगाएं तुलसी का पौधा?
    Tulsi Vivah 2024: कहां लगाएं तुलसी का पौधा?

    HighLights

    1. तुलसी का पौधा पूजनीय है।
    2. इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
    3. तुलसी को शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी विवाह 13 नवंबर (Tulsi Vivah 2024 Date) को है। इस शुभ अवसर पर घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग घर में तुलसी का पौधा भी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप भी तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस पौधे को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है?

    इस दिशा में लगाएं तुलसी

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है।
    • वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर देवी को चढ़ाएं ये प्रसाद, जागेगा सोया हुआ भाग्य

    इन बातों का रखें खास ध्यान

    • तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदी जगह पर तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज ही सकती हैं और इससे शुभ परिणाम प्राप्त नही होंगे। इसके अलावा पौधे के पास जूठे बर्तन भूलकर भी नही रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
    • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी नही तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि एकादशी तिथि का मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी के पत्ते तोड़ने से उनका व्रत खंडित हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है।
    • तुलसी के पौधे को सूर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दोष लगता है।

    तुलसी जी के मंत्र

    महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

    मां तुलसी का पूजन मंत्र

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah के दिन इन कार्यों को करने से नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी, जानें क्या करें और क्या न करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी