Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: कर्ज मुक्ति से लेकर शादी कराने तक, बारिश के पानी के ये उपाय खोल देंगे किस्मत का ताला

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 10:00 AM (GMT+05:30)

    बारिश की बूंदें न केवल प्रकृति को संवारती हैं बल्कि जीवन की कई समस्याओं का समाधान भी कर सकती हैं। बारिश के पानी को जमा करके व्यक्ति कर्ज से मुक्ति विव ...और पढ़ें

    Vastu Tips: बारिश का पानी प्रकृति ही नहीं आपकी जिंदगी में भी ला सकता है हरियाली।
    Vastu Tips: बारिश का पानी प्रकृति ही नहीं आपकी जिंदगी में भी ला सकता है हरियाली।

    HighLights

    1. बारिश के पानी से जुड़े ये उपाय खोल सकते हैं किस्मत का ताला।
    2. बारिश के पानी को एक साफ बर्तन या घड़े में भर लेना है।
    3. इस पानी से जुड़े ये उपाय करने से कर्ज जल्दी चुका पाएंगे आप।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रचंड गर्मी के बाद बारिश की बूंदे जब धरती पर पड़ती हैं, तो मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू मन मोह लेती है। बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली की छटा फैलने लगती है। यह मौसम जहां प्रकृति को संवार देता है, वहीं आपकी जिंदगी के बंद ताले को भी खोल सकता है। 

    आपको बारिश के पानी को जमा करना है और यह पानी आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने से लेकर, ऋण को चुकाने और शादी में हो रही देरी को खत्म कर सकता है। बारिश के पानी को जमा करके आपको कुछ उपाय करने हैं, जो आपकी जिंदगी को बदल सकते हैं। 

    कर्ज से मुक्ति के लिए यह करें 

    यदि आप लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। यदि आप बहुत प्रयास करने के बाद भी कर्ज को खत्म नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको बारिश के पानी के एक साफ बर्तन में जमा कर लेना है। इसके बाद इस पानी को हनुमान जी के सामने रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करना है। 

    इस उपाय को करने से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा बारिश का पानी में दूध डालकर एक महीने तक उस पानी से नहाएं। इस दौरान भगवान लक्ष्मीनारायण का ध्यान करें। इस उपाय से भी कर्ज धीरे-धीरे उतरने लगता है। 

    खबरें और भी

    शादी-ब्याह में आ रही है परेशानी 

    यदि किसी लड़के या लड़की की शादी में परेशानी आ रही है। शादी की बात बार-बार होकर टूट जा रही है। शादी के लिए योग्य संबंध नहीं मिल रहा है, तो भी बारिश के पानी का उपाय कारगर साबित हो सकता है। बारिश का पानी जमा करके उस जल से गणेशजी का अभिषेक करने से जल्द शादी हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- आप दर्शन करने गए और मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो गए, जानिए क्या मैसेज दे रही है प्रकृति 

    आर्थिक परेशानी ऐसे होगी दूर 

    इसी तरह से यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो बारिश के पानी को एक साफ मिट्टी के घड़े में भर लें। इसके बाद इस पानी से भरे घड़े को घर की ईशान या उत्तर दिशा में रख दें। इस उपाय को करने से घर से पैसों की समस्या दूर होने लगती है।

    यह भी पढ़ें- शिव चालीसा पढ़ते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां, नहीं मिलेगा पूरा फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।