यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Unlucky Plants: इन पौधों को घर में लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी दिक्कतें, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Vastu Tips For Plants हिंदू धर्म में प्रकृति का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में तुलसी समेत कई पेड़-पौधों को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म। Unlucky Plants for Home: यदि घर की हर चीज को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखा जाए, तो घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। घर में पेड़-पौधे लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखा जाना जरूरी है, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुलते हैं। लेकिन वहीं कुछ पौधों को अशुभ भी माना गया है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन पौधों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए।
न रखें सूखे हुए पौधे
अगर आपके घर में लगा कोई पौधा सूख जाता है या मुरझाया जाता है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। साथ ही यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा होने का भी संकेत देते हैं। ऐसे में व्यक्ति के हर काम में रुकावट आने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।
इसमें होता है बुरी आत्माओं का वास
वैसे तो मेहंदी के पौधे में बहुत-से गुण पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी इसे घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है यही कारण है कि मेहंदी के पौधे को घर में लगाने की मनाही है।
तरक्की में आ सकती है रुकावट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बोनसाई का पौधा रखना शुभ नहीं माना गया। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह पौधा व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में इसे घर के अंदर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। आप चाहे तो इसे घर के बाह लगा सकते हैं।
दुर्भाग्य लाता है यह पौधा
कई लोग घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर में लगाना शुभ नहीं माना गया। ऐसे में घर में कैक्टस का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, वरना यह पौधा दुर्भाग्य ला सकता है। जिससे घर-परिवार में तनाव और चिंता की स्थिति पैदा होने लगती है। वहीं कपास का पौधा भी घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना गया
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
