Plants Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं ये पौधे, वास्तु से जानें लगाने की सही दिशा
वास्तु शस्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं, जो आध्यात्मिक लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि को भी आकर्षित करते हैं। ...और पढ़ें
-1773980968855_m.webp)
वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पेड़-पौधे (AI Generated Image)
HighLights
वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए घर में लगाएं पौधे
इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन होता है आकर्षित
बांस का पौधा घर में लाता है सकारात्मक ऊर्जा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ माना गया है। अगर आप वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए इन पौधों को सही दिशा में लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। साथ ही ये पौधे आर्थिक तंगी दूर करने और धन व सौभाग्य को आकर्षित करने में भी मदद करते हैं।
कहां लगाएं तुलसी
लगभग हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। वहीं वास्तु के अनुसार भी इस पौधे का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप तुलसी को घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाते हैं, तो इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।
तुलसी को हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर रखें और इसके पास झाड़ू, जूते या कांटेदार पौधे रखने से बचें। अगर आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं, तो इससे सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।
-1773980111182.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
मनी प्लांट के वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन और समृद्धि आकर्षित होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए। इस पौधे को इस तरह लगाएं कि इसकी बेल जमीन को न छूए, बल्कि ऊपर की ओर बढ़े।
खबरें और भी
बांस के पौधे से मिलते हैं कई लाभ

वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को भी विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए अगर बांस के पौधे को घर में लगाया जाए, तो यह बहुत लाभदायक साबित होता है। इससे घर में समृद्धि और सौभाग्य आती है। वास्तु के अनुसार, आप इस पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही, आपको धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं वास्तु में माना गया है कि सही दिशा में लगाया गया बांस का पौधा करियर में ग्रोथ और जीवन में संतुलन लाता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।