Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर की सजावट के लिए अहम हैं ये वास्तु नियम, जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Feb 2021 09:47 AM (IST)

    Vastu Tips हम सभी अपने घर में एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई चीजें जरूरी होती हैं। कुछ चीजें तो हमारे कंट्रोल में होती हैं और कुछ नही ...और पढ़ें

    घर की सजावट के लिए अहम हैं ये वास्तु नियम, जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
    घर की सजावट के लिए अहम हैं ये वास्तु नियम, जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव

    Vastu Tips: हम सभी अपने घर में एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई चीजें जरूरी होती हैं। कुछ चीजें तो हमारे कंट्रोल में होती हैं और कुछ नहीं। जो चीजें कंट्रोल में हैं उनमें से एक हैं वास्तु नियमों का पालन करना। मान्यता है कि अगर घर की सजावट वास्तु नियमों के अनुरूप की जाए तो घर में सकारात्मक प्रभाव आता है। ज्यादातर हमारे घर पर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा हमारी सोच पर प्रभाव डालती है। ऐसे में घर की सजावट करने के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम।

    घर की सजावट करने के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम:

    1. घर का मुख्य द्वार बेहद ही अहम होता है। यह जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। यहां पर शुभ प्रतीक चिन्ह जैसे स्वास्तिक, ॐ, कलश, पवनघंटी, शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जा ही चित्र लगाना चाहिए। अगर द्वार पर तोरण लगाया जाए तो भी शुभ होता है।

    2. घर में अगर घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो बेहद शुभ होता है। अगर पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो यह बलिष्टता, विस्तार, गति और पौरुष बल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, अगर उत्तर या दक्षिण दिशा में हाथी की तस्वीर लगाई जाए तो यह यश एवं प्रसिद्धि लाते हैं। अगर होता है।

    3. घर में हरे-भरे पौधे लगाने भी शुभ होता है। इनसे तनाव दूर होता है। अगर घर के पूर्व या उत्तर दिशा में मनीप्लांट, बैम्बू बंच या कोई छोटा इंडोर प्लांट लगाया जाए तो इससे घर में समृद्धि आती है। बोनसाई का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है।

    खबरें और भी

    4. अगर घर में प्रकाश की कमी हो तो इससे तरक्की में बाधा आती है। साथ ही कार्यों में विघ्न भी आते हैं। अगर घर में सही रोशनी न हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर में सही रोशनी का होना बेहद जरूरी होती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '