Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की किस दिशा में केले का पेड़ लगाना होता है शुभ, वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 12:17 PM (IST)

    Vastu Tips हिंदू धर्म में केले के पेड़ का विशेष महत्व है। इसका इस्तेमाल भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है। इसके अतिरिक्त गृह प्रवेश के दौरान द्वार ...और पढ़ें

    Vastu Tips वास्तु के अनुसार किस दिशा में केले का पेड़ लगाना चाहिए।
    Vastu Tips वास्तु के अनुसार किस दिशा में केले का पेड़ लगाना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। साथ ही इसमें कुछ ऐसे पौधों का भी जिक्र है जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्त होती हैं। इन्हीं में से एक है केले का पेड़। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, केले का घर में किस दिशा में लगाना चाहिए।

    केले के पेड़ का महत्व

    सनातन मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गुरुदेव बृहस्पति का वास होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में विशेष रूप से किया जाता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है।

    इस दिशा में लगाएं केले का पौधा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए अगर आप केले के पेड़ को घर में लगाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    केले के पेड़ को कभी भी पूर्व या दक्षिण दिशा के आग्नेय कोण में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा में भी केले का पेड़ लगाना सही नहीं माना गया। साथ ही घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध हो सकती है।

    खबरें और भी

    वास्तु के अनुसार केले के पेड़ के आसपास कोई कांटेदार पौधे जैसे गुलाब आदि नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है। केले के पेड़ को कभी सूखने न दें। इसके अलावा, केले के पेड़ में कभी भी गंदा पानी नहीं डालना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'