यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में रखें ये चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि
Vastu Tips हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की प्रत्येक वस्तु को सही दिशा में रखने से व्यक्ति को ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, इसमें माना गया है कि घर की हर दिशा महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि प्रत्येक दिशा से संबंधित नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। हम आज आपको पूर्व दिशा के लाभ बताने जा रहे हैं।
लगाएं ये तस्वीर
वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यह दिशा सूर्य देव के उदित होने की दिशा है। ऐसे में आप घर की पूर्व दिशा की दीवार पर उगते हुए सूर्य की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे घर में एक पॉसिबिलिटी एनर्जी बनी रहती है।
बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा
आप घर की पूर्व दिशा में खुशबूदार पौधे रख सकते हैं। यह न केवल घर को महकाने का काम करेंगे, बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखेंगे। साथ ही यह भी माना गया है कि इस दिशा में फूल रखने से धन आकर्षित होता है। इसके साथ ही आप पूर्व दिशा में जड़ी-बूटियां भी रख सकते हैं।
प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी
अगर आप बच्चों की स्टडी टेबल को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे ध्यान को पढ़ाई में केंद्रित करने में मदद मिलती है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही खिड़की और दरवाजे भी पूर्व दिशा की ओर होने चाहिए। इससे लक्ष्मी मन प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Deepak ke Niyam: पूजा के दीपक की इस तरह करें सफाई, साथ ही जान लें अन्य जरूरी नियम
ऐसे कर दिन की शुरुआत
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आप अपने दिन की शुरुआत पूर्व दिशा से करते हैं तो आपकी बॉडी को एनर्जी बनी रहती है। इसके लिए सुबह-सुबह पूर्व दिशा में बैठना चाहिए।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'