Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: सावधान! आर्थिक तंगी की वजह हो सकता है गलत दिशा में बना बाथरूम, पढ़ें वास्तु नियम

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति का वास होता ...और पढ़ें

    किस दिशा में होना चाहिए बाथरूम

    किस दिशा में होना चाहिए बाथरूम

    HighLights

    1. हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण माना गया है 

    2. इसमें बाथरूम की दिशा का वर्णन किया गया है 

    3. नियम का पालन करने से सुख-शांति बनी रहती है 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर को बनवाते समय वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन गलत दिशा में बाथरूम होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और वास्तु दोष लग सकता है, तो आइए इस आर्टिकल आपको बताते हैं कि किस दिशा में बाथरूम (Vastu Tips For Bathroom) होने से जीवन खुशहाल रहता है।

    बाथरूम के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

    वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में बाथरूम होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी बाथरूम बनवा सकते हैं।

    अगर आप जीवन में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसकी वजह गलत दिशा में बना बाथरूम हो सकता है। इसलिए बाथरूम को बनवाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जरूर जान लें।

    इन दिशाओं में बनवाएं बाथरूम

    बाथरूम को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा में बाथरूम होने से आर्थिक तंगी की समस्या बन सकती है।
    इसके अलावा घर के बीच में बाथरूम बनवाने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

    कैसा होना चाहिए पानी का बहाव?

    बाथरूम के अंदर फर्श का ढलान पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा को जल की निकासी के लिए उत्तम माना जाता है।

    vastu tips  (64)

    किस दिशा में होनी चाहिए टॉयलेट सीट?

    बाथरूम में टॉयलेट को इस तरह लगाएं कि बैठते समय इंसान का मुंह दक्षिण या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। पूर्व या पश्चिम की तरफ मुंह करके बैठना उत्तम नहीं माना जाता है।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    • बाथरूम में उत्तर या पूर्व की दीवार पर नल और शावर पर लगवाना चाहिए।
    • इसके अलावा बाथरूम में उत्तर या पूर्व की दीवार पर शीशा लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
    • बाथरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Vastu Alert: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, वरना पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ेंगी परेशानियां

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: आपकी टेबल पर रखी ये चीजें रोक रही आपकी ग्रोथ? जानें खास वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'