Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: कहीं विंड चाइम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहे गलती, ध्यान रखें वास्तु के ये नियम

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें मानी गई हैं जो जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि कर सकती है। विंड चाइम भी इनमें से एक मानी गई है। वास्तु शास्त्र में विं ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Wind Chime यहां पढ़ें विंड चाइम लगाने के वास्तु नियम।
    Vastu Tips for Wind Chime यहां पढ़ें विंड चाइम लगाने के वास्तु नियम।

    HighLights

    1. व्यक्ति की समस्याओं को हल कर सकते हैं ये वास्तु उपाय।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. वास्तु के अनुसार घर में इस दिशा में लगाएं विंड चाइम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Wind Chime: लोग घरों में सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें रखते हैं। आपने कई घरों में विंड चाइम लगा देखा होगा। वास्तु के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि कर सकता है। ऐसे में यदि आप विंड चाइम को घर में लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    ये है सही दिशा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। वहीं, अगर लकड़ी के विंड चाइम्स हैं, तो इसे घर के पूर्व और दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में विंड चाइम लगाने से आपको इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

    दूर होगा वास्तु दोष

    कई लोग घर के मुख्य द्वार पर भी विंड चाइम लगाते हैं। इसके लिए हमेशा चार छड़ों वाली विंड चाइम चुननी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो सकता है। वहीं, अगर आप अपने ड्राइंग रूम का छह छड़ वाला विंड चाइम लगाते हैं तो इससे भी लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    मिल सकते हैं ये लाभ

    वास्तु के  मुताबिक, विंड चाइम्स की आवाज  मानसिक शांति प्रदान कर सकती है। यह आवाज सदस्यों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। लेकिन वहीं, इसे गलत दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Gifts According to Vastu: नव विवाहित जोड़े को दें ये गिफ्ट, खुशियों के साथ होगी नए जीवन की शुरुआत

    ऑफिस में यहां लगाएं विंड चाइम

    यदि आप अपने ऑफिस में भी विंड चाइम लगना चाहते हैं, तो इसे किसी दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि यहां विंड चाइम लगाने से उसे सीधी हवा मिलती है, जिससे वह बजता रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'