Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: क्या आपके घर के मुख्य द्वार पर रखी हैं 5 चीजें, तो समझ लें कंगाली को दे रहे न्योता

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी के आगमन का स्थान है। यहां जूते-चप्पल, कूड़ादान, टूटा सामान या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। ऐ ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Main Door: मुख्य द्वार के वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)

    Vastu Tips for Main Door: मुख्य द्वार के वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही कूड़ेदान और जूते-चप्पल न रखें।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर वर्जित चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

    जूते-चप्पल

    घर के मुख्य पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस गलती को करने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। यह गलती धन की प्राप्ति रोक सकती है।

    कूड़ा और डस्टबिन

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन रखना वर्जित है, क्योंकि कूड़ा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन होता है। उस घर में दरिद्रता का वास होता है। मानसिक तनाव, कलह और आर्थिक बाधाओं समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    टूटा हुआ सामान

    इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर टूटा हुआ सामान या फिर कबाड़ कभी भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस तरह की गलती करने से घर की उन्नति रुक जाती है और राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

    कांटेदार पौधे

    घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे लगाने से रिश्तों में कड़वाहट आती है और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    इस बात का रखें ध्यान

    मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। शाम को मुख्य द्वार पर लाइट जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर रोशनी नहीं होती है। वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। अंधेरा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

    vastu tips  (66)

    (Image Source: AI-Generated)

    घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

    • घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है।
    • मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वस्तिक चिन्ह बनाएं।
    • मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को दीपक जलाएं।
    • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें- पूजा के बाद धूप-अगरबत्ती की राख का क्या करें? दोष का कारण बन सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।