Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: जान लीजिए झाड़ू संबंधी वास्तु नियम, घर में कभी नहीं आएगी दरिद्रता

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 05:36 PM (IST)

    Broom Vastu Tips In Hindi हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को केवल सफाई करने की वस्तु नहीं समझा जाता बल्कि इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शा ...और पढ़ें

    Broom Vastu Tips In Hind जान लीजिए झाड़ू संबंधी वास्तु नियम।
    Broom Vastu Tips In Hind जान लीजिए झाड़ू संबंधी वास्तु नियम।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Broom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का एक निश्चित जगह पर होने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। इसी तरह वास्तु शास्त्र में झाड़ू संबंधी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं जैसे झाड़ू कहां रखनी चाहिए या कब खरीदनी चाहिए।

    झाड़ू रखने के नियम

    झाड़ू रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह सबसे अच्छी मानी गई है। साथ ही कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इसकी जगह झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें। झाड़ू को रसोई घर में भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती।

    यह भी पढ़ें - Rishi Panchami 2023: पापों से मुक्ति दिलाती है ऋषि पंचमी, जानिए कैसे रखें व्रत?

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    ध्यान रखें की घर में कभी टूटी हुई झाड़ू नहीं होनी चाहिए। झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। साथ को गंदा करके भी नहीं रखना चाहिए। शाम के बाद कभी भी घर में झाड़ू न लगाएं। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए खराब हो सकता है। सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के कुछ समय पहले तक झाड़ू लगाई जा सकती है।

    कब खरीदें झाड़ू

    नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। वहीं, सोमवार और शुक्ल पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए कारण

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'