Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: किसी से उधार न मांगे ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:08 AM (IST)

    बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह दूसरों से मांग कर चीजों का इस्तेमाल करते हैं। पर वास्तु शास्त्र के मानें तो आपकी यह आदत आपकी तरक्की में बाधक बन सकत ...और पढ़ें

    Vastu Tips वास्तु के अनुसार किसी से उधार न मांगे ये चीजें।
    Vastu Tips वास्तु के अनुसार किसी से उधार न मांगे ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र, व्यक्ति के जीवन का आसान बनाने में बहुत मदद करता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया कि व्यक्ति को किन चीजों को दूसरों से कभी उधार नहीं लेना चाहिए, या फिर दूसरों से मांग कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना आपको बुरे वक्त का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, वह कौन-सी चीजें हैं।

    शुरू हो जाता है बुरा वक्त

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कभी भी दूसरे व्यक्ति से घड़ी नहीं मांगनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसा करना आपके जीवन में दुर्भाग्य को न्योता दे सकता है।

    ठीक नहीं है ये आदत

    कुछ लोगों की आदत होती है कि वह दूसरों से मांग कर कपड़े पहनते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को बिलकुल भी सही नहीं माना गया। माना जाता है कि ऐसा करने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना तो करना ही पड़ता है, साथ ही इससे संबंध खराब होने का भी डर बना रहता है।

    कभी न मांगे ये चीजें

    बहुत से लोग पैन या कलम आदि भी दूसरों से मांगकर इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिलकुल भी ठीक नहीं माना गया है। इसके साथ ही किसी से नमक भी मांग कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के लिए कर्ज की समस्या बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

    न करें ये गलती

    कभी भी किसी दूसरे द्वारा दिए गए गिफ्ट को किसी और को नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं माना गया। वहीं आप जिस चीज को अपने लिए लकी मानते हैं, उसे भी भी किसी दूसरे को देने से बचना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'