यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें, मिल सकता है बर्बादी को निमंत्रण
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर पर कई सारी ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसी तस्वीरें घर में लगाने से नक ...और पढ़ें

HighLights
- डूबते हुए जहाज की तस्वीर घर पर लगाना बेहद ही अशुभ माना जाता है।
- घर में नटराज की तस्वीर व मूर्ति नहीं लगानी चाहिए।
- घर में महाभारत की तस्वीर लगाने से पारिवारिक कलह बढ़ती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर और जीवन से जुड़ी कई सारी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसका पालन करना बहुत आवश्यक हैं। आज हम एक ऐसे विषय पर बात करेंगे, जो आमतौर पर अधिकतर घरों में देखने को मिल जाता है। खासतौर पर उन घरों में जो तस्वीरों के शौकीन होते हैं,
लेकिन क्या आपको पता है ? कि इन शौक के चलते हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका अंजाम हमें जिंदगी भर भुगतना पड़ता है। दरअसल, वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें घर में लगाना पूर्ण रूप से वर्जित माना गया है, तो आइए इसके बारे में जानते हैं -
.jpg)
डूबते हुए जहाज की तस्वीर न लगाएं
जो जातक फिल्म आदि देखने के शौकीन होते हैं, वे अक्सर अपने घरों में टाइटैनिक जहाज या अन्य डूबते हुए जहाजों की तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, डूबते हुए जहाज व नाव की तस्वीर घर पर लगाना बेहद ही अशुभ माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति का मनोबल कमजोर होता है। साथ ही यह दुर्भाग्य का संकेत है। इसके अलावा इससे धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
नटराज की तस्वीर व प्रतिमा न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नटराज की तस्वीर व मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इसमें भगवान शंकर तांडव मुद्रा में विराजमान हैं। शिव का यह रूप विनाशकारी है इसलिए घर में नटराज की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।
खबरें और भी
महाभारत की तस्वीर न लगाएं
अपने बड़ों के मुख से अक्सर आपने सुना होगा कि घर में महाभारत नहीं देखना चाहिए। वैसे ही वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इसमें पारिवारिक कलह के बारे में दिखाया गया है। घर में महाभारत की तस्वीर लगाने से पारिवारिक कलह बढ़ती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: Shukrawar Upay: धन-धान्य से भरा रहेगा घर, शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।