यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: पारिवारिक कलह से जीना हो गया है मुश्किल, तो इन उपायों से पाएं निजात
अगर आपके घर में भी पारिवारिक कलह है और आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाएं। वहीं पंख लगाते समय “ॐ द्वारपालाय नमः ज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Dosh: व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार फल भोगता है। अच्छे कर्म करने वाले लोग जीवन में हमेशा तरक्की की मार्ग पर अग्रसर रहते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले लोग कम समय में तरक्की पा लेते हैं, लेकिन एक निश्चित बिंदु पर जाकर पतन की ओर अग्रसर होने लगते हैं। वहीं, अच्छे लोगों के जीवन में तीन वजहों से परेशानी आती है। ये क्रमशः अशुभ ग्रहों का गोचर, ईश्वर की परीक्षा और वास्तु दोष हैं। वास्तु दोष लगने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। साथ ही आर्थिक परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति रहती है। ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी पारिवारिक कलह से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
-अगर आपके घर में भी पारिवारिक कलह है और आप इससे निजात पाना चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाएं। वहीं, पंख लगाते समय “ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक कलह दूर हो जाती है।
-अगर आपका दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है और आप मानसिक तनाव से पीड़ित हैं, तो शयन कक्ष की उत्तर दिशा में हाथी के जोड़े रखें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मधुर रहता है।
-अगर घर में पारिवारिक कलह है, तो हर पूर्णिमा पर घर की साफ सफाई करें। इसके पश्चात पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से भी पारिवारिक समस्या दूर होती है।
-पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए ईशान कोण में पूजा घर बनवाएं। साथ ही इसी कोण में देवी देवताओं को स्थापित करें। इस उपाय को करने से भी घर में शांति बनी रहती है। वहीं, पारिवारिक कलह समाप्त होती है।
-घर में शांति स्थापित करने के लिए हर मंगलवार और शनिवार को लोबान और गुग्गुल की धूनी करें। इस उपाय से भी पारिवारिक कलह खत्म होती है।
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'