Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Bathroom: घर में भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं बाथरूम, जानें वास्तु के नियम

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 05:43 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाथरूम को बनाने की दिशा के बारे में बताया गया है। घर में वास्तु के नियम के हिसाब बाथरूम का सही दिशा में होना उत्तम होत ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Bathroom: घर में भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं बाथरूम, जानें वास्तु के नियम
    Vastu Tips For Bathroom: घर में भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं बाथरूम, जानें वास्तु के नियम

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना फलदायी होता है।
    3. वास्तु शास्त्र में घर में बाथरूम बनवाने की दिशा का जिक्र किया गया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Bathroom: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर में बाथरूम को बनाने की दिशा के बारे में बताया गया है। घर में वास्तु के नियम के हिसाब बाथरूम का सही दिशा में होना उत्तम होता है। अगर बाथरूम गलत दिशा में हो, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में वास्तु दोष होता है। चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस दिशा में बाथरूम बनवाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के दिन इस स्तोत्र का करें पाठ, जीवन के संकट होंगे दूर

    घर में बाथरूम बनवाने के वास्तु के नियम

    • घर में भूलकर भी दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में बाथरूम न बनवाएं। कहा जाता है कि घर की इस दिशा में बाथरूम बनवाने से परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बाथरूम उत्तर दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना उत्तम होता है।
    • घर की उत्तर पूर्व दिशा को भगवान का घर कहा जाता है। इस दिशा में भूलकर भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में बाथरूम के होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में बाथरूम गलत दिशा में होने से पिता से रिश्‍ते खराब होते हैं। इसके अलावा बाथरूम को रसोईघर के पास नहीं बनवाना चाहिए।
    • इसके अलावा बाथरूम में हल्के रंग जैसे लाइट पीला, हरा आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है। आप इस बात का विशेष बात का ध्यान रखें कि बाथरूम में भूलकर भी लाल और काले रंग की बाल्टी का प्रयोग न करें।
    • कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ता है। आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में बाथरूम को ऐसे दिशा में बनवाएं, जहां से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें: Shivling Puja Niyam: घर में शिवलिंग रखने का बना रहे हैं मन, तो पहले जान लें ये जरूरी बातें


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik