Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर खरीदने की एक्साइटमेंट में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? जानें वास्तु नियम

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 04:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है, खासकर नया घर खरीदते समय। वास्तु नियमों की अनदेखी से जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। नया घर लेते समय श ...और पढ़ें

    वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखें

    वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखें

    HighLights

    1. खरमास में गृह प्रवेश नहीं किया जाता है।

    2. 14 जनवरी को खरमस समाप्त हो जाएगा।

    3. इस दिन से सभी प्रकार के मंगल कार्य किए जाएंगे। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। भूमि या भवन की खरीदारी, गृह निर्माण से लेकर गृह प्रवेश तक सभी समय पर वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। अनदेखी करने से घर में वास्तु दोष लग जाता है। एक बार वास्तु दोष लग जाने के बाद व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए गृह कार्य के समय वास्तु नियमों का जरूर पालन करें।

    Vastu tips

    अगर आप भी खरमास के बाद घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नया घर लेते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। आइए, घर खरीदारी के लिए वास्तु के नियमों को जानते हैं-

    वास्तु नियम

    • अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो श्मशान घाट के पास कोई स्थित घर का चयन न करें। श्मशान घाट के पास नकारात्मक शक्ति की प्रबलता रहती है। इससे गृह में नकरात्मक शक्ति का आगमन होता है। इससे घर की सुख और शांति छिन जाती है।
    • नया घर लेते समय एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि घर के पास कचरे का घर नहीं होना चाहिए। अगर घर के आसपास में कचरे का घर या ढेर है, तो इससे घर का वास्तु बिगड़ सकता है। इसके लिए वास्तु जानकर कचरा घर के सामने घर न खरीदने की सलाह देते हैं।
    • घर के आसपास कोई बड़ा गढ्ढा या कुआं नहीं होना चाहिए। वास्तु जानकारों की मानें तो ऐसी जगहों पर भवन बनाने या खरीदने से आर्थिक हानि की संभावना बनी रहती है। इसके लिए उचित स्थान का चयन कर घर खरीदें।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो घर की उत्तर दिशा में पहाड़ नहीं होना चाहिए। अगर इस प्रकार की भौगोलिक स्थिति में घर नहीं खरीदना चाहिए। वास्तु में उत्तर दिशा देवी-देवताओं को समर्पित होता है। अतः इस दिशा में वायु और मार्ग का गमन सुगम होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips 2026: साल के पहले दिन दीपक जलाने के ये 5 अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होंगे सारे दोष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।