यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: बहुत-ही शुभ माने जाते हैं ये तोहफे, मिलने वाले की खुल जाती है किस्मत
किसी को कोई भी गिफ्ट देते समय हम इस बात का ध्यान जरूर रखते हैं कि वह तोहफा सामने वाले को पसंद आए और उसके काम का हो। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ...और पढ़ें

HighLights
- खास मौके पर तोहफे देने का है चलन।
- वास्तु में कुछ उपहार माने गए हैं शुभ।
- भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं ऐसे उपहार।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बर्थडे या अन्य किसी खास मौके पर गिफ्ट देने का चलन काफी पुराना है। इस दौरान हर व्यक्ति सोच में पड़ जाता है कि क्या गिफ्ट देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं, जो वास्तु की दृष्टि से बेहतर माने गए हैं, और जिसे भी ये गिफ्ट मिलता है, उसे जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।
बनते हैं धन लाभ के योग
यदि आप किसी को कोई उपहार देना चाहते हैं, तो इसके लिए मिट्टी से बनी कोई मूर्ति देना बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार, ये उपहार देना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से उपहार प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
वास्तु शास्त्र में चांदी को एक शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप किसी को उपहार के रूप में चांदी से बनी कोई वस्तु या फिर चांदी का सिक्का जिस पर लक्ष्मी जी का चित्र बना हो, दे सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसके साथ ही उपहार में श्री यंत्र देने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते होंगे मजबूत
ये चीजें भी हैं शुभ
वास्तु शास्त्र में हाथी का जोड़ा, गिफ्ट के रूप में देना या मिलना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके लिए आप चांदी, पीतल या लकड़ी से बना हाथी का जोड़ा भी दे सकते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, 7 घोड़ों वाली तस्वीर भी तोहफे में देना या प्राप्त करना बहुत शुभ होता है।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।