Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Happiness: वास्तु शास्त्र के इन उपाय से जीवन को बनाएं खुशहाल, सुख-शांति की होगी प्राप्ति

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 12:36 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में सुख एवं शांति (Vastu Tips For Prosperity) की प्राप्ति और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए उपाय का उल्लेख देखने को मिलता है। अगर आप जीवन ...और पढ़ें

    Vastu Tips: इन उपाय से जीवन में पाएं खुशियां
    Vastu Tips: इन उपाय से जीवन में पाएं खुशियां

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
    2. इसमें सुख-शांति के उपाय बताए गए हैं।
    3. वास्तु शास्त्र के टोटके कल्याणकारी होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित कई तरह के उपाय का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Happiness) के इन टोटके के जरिए इंसान अपना जीवन सुखमय बना सकता है। साथ ही सभी सुखों को प्राप्त कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन, घर में खुशियों का होगा आगमन

    अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वजह से इस दिशा में कूड़ा और पुरानी चीजें भूलकर भी न रखें। अगर आपने ऐसा किया हुआ है, तो इसमें आज ही बदलाव करें।इससे परिवार के सस्दयों में सुख-शांति बनी रहेगी।

    अगर आप घर में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो इसके लिए घर में लाफिंग बुद्धा को लाएं, क्योंकि लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से सुख-शांति प्राप्त होगी और परिवार के सदस्य को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    अगर आपने बेडरूम में डूबता जहाज, महाभारत युद्ध या हिंसक पशु-पक्षी की तस्वीर लगा कर रखी है, तो इससे दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए इन्हें आज ही हटा दें।

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। यह पौधा अधिकतर हिंदुओं के घर में पाया जाता है। इस पौधे की रोजाना पूजा की जाती है। साथ ही देशी घी का दीपक जलाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मेन गेट पर पौधे की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी और परिवार के सदस्यों को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा घर में उत्पन्न वास्तु दोष खत्म होगा।

    खबरें और भी

    घर में दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद उत्तम माना जाता है। इस तरह की तस्वीर लगाने से रुके हुए काम तेजी से पूरे होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और शांति प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Upay: इसलिए नहीं लेना चाहिए कॉर्नर वाला घर, बढ़ सकती हैं परेशानियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।