Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में गुड़हल लगाने से मिलते हैं ये लाभ, बस इन वास्तु नियमों का रखना होगा ध्यान

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:09 PM (IST)

    पुराणों में बताया गया है कि हर देवी-देवताओं का कोई-न-कोई फूल प्रिय होता है जिन्हें अर्पित करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसी प्रकार धन की देवी लक् ...और पढ़ें

    hibiscus flower Vastu Tips: घर में गुड़हल का फूल लगाने के लाभ
    hibiscus flower Vastu Tips: घर में गुड़हल का फूल लगाने के लाभ

    HighLights

    1. देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है गुड़हल का फूल।
    2. घर में गुड़हल लगाने से मिलते हैं कई लाभ।
    3. वास्तु के अनुसार, घर में इस तरह लगाना चाहिए गुड़हल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Hibiscus Flower: गुड़हल का पौधा देखने में जितना सुंदर लगता है, धार्मिक दृष्टि से भी इसका उतना ही महत्व है। ऐसे में यदि आप इसे अपने घर में वास्तु के अनुसार, घर में गुड़हल का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपको जीवन में कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इस पौधे को घर में अलग-अलग स्थान पर लगाने का अलग-अलग अर्थ हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किस स्थान पर गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए।

    इस दिशा में लगाएं पौधा

    वास्तु शास्त्र में माना गया कि जिस घर में गुड़हल का पौधा लगा होता है, वहां कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी कृपा आपके परिवार पर बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में गुड़हल का पौधा लगाने के लिए उत्तर दिशा को सबसे बेहतर माना गया है।

    पूजा घर के पास लगाने के लाभ

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि गुड़हल के पौधे को पूजा घर में लगाने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। माना गया है कि यदि आप अपने घर में पूजा स्थल के पास  गुड़हल का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर में व्याप्त रोगों से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें  - Lal Kitab ke Upay: धन संबंधी समस्याओं से चाहते हैं मुक्ति, तो अपनाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय

    मिलते हैं ये लाभ

    माना गया है कि गुड़हल का पौधा धन को आकर्षित करने का काम करता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है। साथ ही इस पौधे से घर से नकारात्मकता भी दूर बनी रहती है। ऐसे में यदि आप इस पौधे को शुक्रवार के दिन घर में लगाते हैं, तो इससे लक्ष्मी जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik