Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Home: घर में गलती से भी उल्टी न रखें ये चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:58 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र माना गया है जिसे व्यक्ति के जीवन की कई समस्याएं हल कर सकती है। कई बार हम घर में कुछ छोटी-मोटी चीजों को अनदेखा कर देते है ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Home घर में गलती से भी उल्टी न रखें ये चीजें।
    Vastu Tips For Home घर में गलती से भी उल्टी न रखें ये चीजें।

    HighLights

    1. जीवन को आसान बनाता है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं जीवनोपयोगी बातें।
    3. घर में उल्टी नहीं रखनी चाहिए कुछ चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि घर की हर एक चीज को वास्तु के अनुसार रखने से परिवार के माहौल में एक सकारात्मकता बनी रहती है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र (Vastu Upay in Hindi) में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में गलती से भी उल्टा नहीं रखना चाहिए, वरना आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    बढ़ने लगते हैं लड़ाई-झगड़े

    आपके घर में बड़े-बुजुर्गों ने आपको जूते-चप्पल आदि उल्टा रखने पर जरूर टोका होगा। ऐसा माना जाता है कि उल्टे रखे जूते-चप्पल घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकते हैं। साथ ही कुछ मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि अपने जूते-चप्पल आदि कभी उल्टा होने पर उन्हें तुरंत सीधा कर दें।

    दुर्भाग्य ला सकती है ऐसी बाल्टी

    अपने घर के बाथरूम में भी वास्तु नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बाथरूम में बाल्टी को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए और न ही खाली रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो भी इसमें थोड़ा-सा पानी भरकर रखें।

    यह भी पढ़ें - Gangajal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, ऐसे रखें घर में गंगाजल, बनी रहेगी सुख-शांति

    रसोई संबंधी वास्तु नियम

    कुछ लोगों की आदत होती है कि वह रसोई के बर्तनों को उल्टा रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। वरना इससे परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसके साथ ही कड़ाही को भी उल्टा रखने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, इससे भी घर में इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जो काफी समस्याओं का कारण बनती है।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।