Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Home: घर की इस दिशा में रखें सोना-चांदी और गहने, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:13 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की हर एक चीज को वास्तु नियमों के अनुसार रखा जाए तो इससे जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार वास् ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Jewellery घर की इस दिशा में रखें सोना-चांदी और गहने।
    Vastu Tips for Jewellery घर की इस दिशा में रखें सोना-चांदी और गहने।

    HighLights

    1. जीवन को आसान बनाता है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु शास्त्र के नियम दिला सकते हैं लाभ।
    3. सोना-चांदी रखने के लिए ये दिशा है सही।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जो व्यक्ति के जीवन को सरल बनाता है। कई लोगों को हमेशा धन की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि आप अपने घर में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Home) बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।   

    यहां रखें सोना-चांदी

    वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में सोना-चांदी या फिर कीमती चीजों को रखने के लिए उत्तर दिशा का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि यह दिशा कुबेर देव और मां लक्ष्मी की दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में सोने-चांदी के आभूषण रखने से साधक के ऊपर देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता।

    इस दिशा में भी रख सकते हैं सोना-चांदी

    ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को भी सोना रखने के लिए अति उत्तम माना जाता है। क्योंकि यह दिशा बृहस्पति देव की दिशा मानी गई है और उन्हें पीला रंग प्रिय माना गया है। ऐसे में इस दिशा में सोना रखने से इस स्थान पर बृहस्पति देव स्थापित हो जाते हैं, जिससे जीवन की कई समस्याओं का निदान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Parrot: घर में तोता पालना शुभ या अशुभ, वास्तु से जानिए सही नियम

    इस बात का जरूर रखें ख्याल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर की पश्चिम दिशा में धन या सोने, चांदी के जेवर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और आपको धन-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।