Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ध्यान रखेंगे ये बातें, तो नहीं करना पड़ेगा दरिद्रता का सामना

    Updated: Sat, 18 May 2024 06:03 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो व्यक्ति के जीवन का आसान बनाने में मदद करता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर के लिए वास्तु नियम
    Vastu Tips: घर के लिए वास्तु नियम

    HighLights

    1. वास्तु में दिशाओं का बताया गया है विशेष महत्व।
    2. जीवन को आसान बनाता है वास्तु शास्त्र।
    3. घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Home: ऐसा माना जाता है कि यदि घर-परिवार में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाए तो जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी प्रकार हम आज आपको कुछ ऐसे वास्तु नियम बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जीवन में अपनाने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    आ सकती हैं दिक्कतें

    सजावट के लिए लोग तरह-तरह के आर्टिफिशियल फूल-पौधे घर में रखना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी प्लास्टिक के फूल-पौधे आदि घर में नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जो आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है।

    न रखें ऐसे पौधे

    लोग घरों में तरह-तरह के पौधे रखना भी पसंद करते हैं। आजकर कांटेदार पौधे घर में रखने का चलन बढ़ा है। लेकिन वस्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में इसके विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

    कहां रखनी चाहिए तिजोरी

    धन की तिजोरी को रखने के लिए कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर हमेशा दक्षिण दीवार से सटा कर रखना चाहिए। ऐसा करने से तिजोरी का द्वार उत्तर की ओर होगा, जिससे धन लाभ के योग बनते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Guggal Dhoop: घर में इस तरह से जलाएं गुग्गल धूप, हर छोटी-बड़ी समस्या से मिलेगा छुटकारा

    इस बातों का भी रखें ध्यान

    घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर गंदगी न होने दें। क्योंकि वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को ही सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का माध्यम माना जाता है। इसके साथ ही घर में कभी मकड़ी का जाला न लगने दें और न ही दीवारों पर सीलन आनी चाहिए।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।