Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखेंगे ये शुभ चीजें, तो नहीं सताएगी धन की कमी

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:48 PM (IST)

    सजावट के लिए लोग अपने घर में तरह-तरह की चीजें रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु शास्त्र में वर्णित कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये शुभ चीजें।
    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये शुभ चीजें।

    HighLights

    1. वास्तु के अनुसार चीजें रखने से मिलता है लाभ।
    2. वास्तु के अनुसार कर सकते हैं घर की सजावट।
    3. वास्तु के अनुसार बहुत शुभ मानी गई हैं ये 3 चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र, में ऐसी कई चीज बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति को जीवन में पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन शुभ मानी गई चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर में किन चीजों को रखना शुभ माना गया है।

    बनी रहेगी लक्ष्मी जी कृपा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लघु नारियल यानी श्रीफल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में श्रीफल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी जी का वास सदैव बना रहता है, जिससे साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। 

    मंदिर में रखें ये चीज

    हिंदू धर्म में शंख को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। ऐसे में आप अपने मंदिर में वास्तु के अनुसार, शंख रख सकते हैं। माना जाता है कि मंदिर में शंख रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलने लगती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Married Life: दांपत्य जीवन में बरकरार रखना चाहते हैं प्रेम, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    घर की इस दिशा में रखें कछुआ

    वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। इसके लिए आप चांदी, पीतल या तांबे का कछुआ घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। शास्त्रों में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। ध्यान रखें कि कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'